देश

भारत आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दोहराया कि भारत आतंकवाद और इसके समर्थकों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. यह बयान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया, जिसमें 26 लोगों की जान गई और कई घायल हुए.

अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हम आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह एकजुट हैं. मैं पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति लौरेंको और अंगोला के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “भारत आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ दृढ़ कार्रवाई के लिए कटिबद्ध है. हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अंगोला के समर्थन की सराहना करते हैं और इसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं.”

पाकिस्तानी राजनयिकों को इस्लामाबाद भेजा वापस

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटक स्थल पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए. चार भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने इस क्रूर हमले को अंजाम दिया. प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ से जुड़े ‘टीआरएफ’ ने हमले की जिम्मेदारी ली. हमलावरों में से दो की पाकिस्तानी नागरिकता की पुष्टि हुई है.

हमले के जवाब में भारत सरकार ने तत्काल 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय सुरक्षा समिति (सीसीएस) की बैठक बुलाई. बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने, अटारी सीमा को बंद करने, पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द करने, पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों और एक्स हैंडलों पर कार्रवाई शुरू करने, उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या घटाने और राजनयिक संबंधों को कम करने जैसे कड़े कदम उठाए. कई पाकिस्तानी राजनयिकों को इस्लामाबाद वापस भेज दिया गया.

सीसीएस बैठक के बाद पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कहा, “हम प्रत्येक आतंकवादी और उनके समर्थकों की पहचान करेंगे, उनका पीछा करेंगे और उन्हें सजा देंगे. हम उन्हें धरती के किसी भी कोने में छिपने नहीं देंगे.”

ये भी पढ़ें: PM मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति लौरेंसो की मुलाकात, द्विपक्षीय रिश्तों और ग्लोबल साउथ पर भी हुआ फोकस

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

2 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

14 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

15 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

18 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

21 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

25 minutes ago