Bharat Express DD Free Dish

Counter-Terrorism

अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में घुसपैठ और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया. उन्होंने राज्यों और सुरक्षा एजेंसियों से आतंक की फंडिंग, नेटवर्क और मददगारों पर निर्णायक प्रहार करने को कहा.

ऑपरेशन सिंदूर के हमले में घायल हुए जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का एक नया ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें वो अपनी बड़ी बहन की मौत पर खुले तौर पर रोता हुआ सुना जा सकता है. क्लिप की शुरुआत में अजहर दावा करता है कि उसकी बड़ी बहन को हाल ही में शहादत मिली है. ये ऑडियो ऐसे समय सामने आया है, जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय सुभानअल्लाह पर की गई कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए थे. इनमें उसकी बड़ी बहन, बहनोई, एक भतीजा और उसकी पत्नी, एक भतीजी के साथ कई जैश आतंकी शामिल थे.

श्रीनगर के डलगेट में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को पकड़ा. उनके तीसरे साथी ऑटो-ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया.

गुजरात में अमित शाह बोले- भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 100 किमी अंदर घुसकर 100 से ज्यादा आतंकियों को मारा, 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया.

पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस से कहा, “ऑपरेशन सिंदूर भारत का नया नॉर्मल है. आतंक का जवाब घर में घुसकर देंगे.” 100+ आतंकियों का खात्मा, 9 ठिकाने ध्वस्त. भारत की नई नीति: कोई परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं.

भारत आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है, पीएम मोदी ने कहा. पहलगाम हमले में 26 की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं.