PAK का हमला: S-400 ने फिर किया कमाल, मार गिराईं दुश्मन की मिसाइलें, F-16 भी गिराया
Operation Sindoor से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है. हालांकि, उसके नापाक मंसूबों को भारत ने नाकाम करने के लिए मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी की है. ताजा जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर मिसाइलें दागीं, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया. कुछ ही देर पहले जम्मू, सांबा और कुपवाड़ा में भी पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई है.
हमले के मद्देनजर जम्मू के आरएसपुरा इलाके में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. रात को 8 बजे वहां सायरनों की आवाजें सुनाई दीं, और सतवारी आर्मी कैंप पर हमले की खबरें सामने आई हैं. इसी तरह, पंजाब के गुरदासपुर और पठानकोट में भी सायरन बजाए गए और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं. पठानकोट के सुजानपुर क्षेत्र में ड्रोन देखे गए, जिन पर भारतीय सेना ने फायरिंग की.
7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने लुधियाना, चंडीगढ़, अमृतसर समेत 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. ड्रोन और मिसाइलों से हुए इन प्रयासों को भी भारत ने समय रहते निष्प्रभावी कर दिया था.
पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें आरएसएस मुख्यालय, नागपुर को निशाना बनाने की बात कही गई. इसके बाद से नागपुर में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हलचल तेज हो गई है.
अब देशभर में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. इस संकट की घड़ी में देश एकजुट होकर आतंक का सामना कर रहा है.
सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली…
CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…
Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल…
Rahul Gandhi News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका सुप्रीम कोर्ट…
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…
INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…