देश

‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ के 10 वर्ष, गरीबों और वंचितों के लिए भी सुलभ बना जीवन बीमा

PMJJBY: कम आय वर्ग के लोगों को किफायती जीवन बीमा प्रदान करने के लिए ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ (PMJJBY) को 9 मई 2015 को शुरू किया गया था.

इसके 10 वर्ष पूरे होने पर योजना की सफलता को 23 करोड़ से अधिक नामांकन और 9 लाख परिवारों को दावों के भुगतान के साथ दर्ज किया गया है.

‘PMJJBY’ एक सरकारी जीवन बीमा योजना है, जो एक वर्ष की अवधि के लिए कवर प्रदान करती है और इसे प्रतिवर्ष नवीनीकृत किया जा सकता है. इस योजना में किसी भी कारण से मृत्यु होने पर लाभार्थी को जीवन बीमा कवर मिलता है.

सभी तक जीवन बीमा पहुंचाने के उद्देश्य

यह योजना प्राकृतिक, आकस्मिक मृत्यु, आपदाओं या महामारी के दौरान होने वाली मृत्यु को कवर करती है.

गरीबों और वंचितों तक जीवन बीमा पहुंचाने के उद्देश्य से इस योजना को सरल और सम्मानजनक तरीके से डिजाइन किया गया है. केवल 436 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध है.
18 से 50 वर्ष की आयु के लोग, जिनके पास बचत खाता है, इस योजना का लाभ ले सकते हैं. यह योजना 55 वर्ष की आयु तक कवरेज प्रदान करती है.

NRI भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं

बिना किसी मेडिकल जांच के आसान नामांकन की सुविधा बैंकों, डाकघरों या ऑनलाइन उपलब्ध है. योजना की सार्वभौमिक पहुंच, यानी सभी पात्र खाताधारकों के लिए उपलब्धता, इसकी खासियत है. एनआरआई भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

इस योजना की घोषणा 2015 के केंद्रीय बजट में की गई थी, जब 20 प्रतिशत आबादी के पास कोई बीमा कवरेज नहीं था.

‘PMJJBY’ का लक्ष्य देश भर में जीवन बीमा की पहुंच बढ़ाना है. इसके मुख्य लाभार्थियों में 74 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से और 53 प्रतिशत महिलाएं हैं.

ये भी पढ़ें: NSA अजीत डोभाल ने PM मोदी को दी जानकारी, Operation Sindoor के बाद पश्चिमी सीमा पर हाई अलर्ट

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

सांसद प्रिया सरोज संग अगले माह सात फेरे लेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह: परिवार संग PM मोदी को दिया शादी का न्योता, गुलदस्ता भेंट कर लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें शादी…

10 minutes ago

कौन थे ‘आचार्य विनोबा भावे’, जिन्होंने बदली लाखों गरीब किसानों की किस्मत?

आचार्य विनोबा भावे ने 14 साल तक करीब 70 हजार किलोमीटर पैदल चलकर 'भूदान आंदोलन'…

20 minutes ago

इटली के नेता ने दोहराया ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा तो शाह ने किया राहुल पर पलटवार- भारत को बदनाम करने से नहीं मिलेगी सत्ता

हैदराबाद में कांग्रेस के भारत समिट में इटालियन नेता जियाकोमो फिलिबेक के नारे पर गृह…

20 minutes ago

परमा एकादशी: उदारता और आतिथ्य की प्रेरक गाथा, जब पास में कुछ न होते हुए भी कभी नहीं रुका इस दंपति का दान

परमा एकादशी की पौराणिक कथा में जानिए सुमेधा और पवित्रा दंपति की कहानी - कैसे…

35 minutes ago

कल से फिलीपींस दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर होगा बड़ा मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर मनीला जा…

45 minutes ago

विजया एकादशी: पावन उपवास, पूजा विधि और लंका विजय से पहले भगवान राम के संकल्प की कथा

विजया एकादशी के धार्मिक महत्व, रावण पर विजय से पहले भगवान राम द्वारा किए गए…

1 hour ago