देश

भारत अपने खोए संसाधन व ज़मीन वापस लेगा, धर्मांतरण पर सख्ती जरूरी: डॉ. इंद्रेश कुमार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा है कि भारत अपने अतीत में खोए हुए जर, प्राकृतिक संसाधन और ज़मीनों को पुनः प्राप्त करेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में यदि कोई बाधा आती है, तो उसका दृढ़तापूर्वक सामना किया जाएगा.

वे राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की दसवीं वार्षिक आमसभा को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा, भारत सदा से विश्व को शांति का संदेश देता आया है और आगे भी देता रहेगा, लेकिन जो अन्याय हुआ है, उसे सुधारा भी जाएगा.

धर्मांतरण को बताया असंवैधानिक

डॉ. कुमार ने धर्मांतरण को अनैतिक और असंवैधानिक बताया और कहा कि भारत में ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी नागरिक ‘भारतीय’ हैं और यह सोच देश को मज़बूत बनाएगी.
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के एक बयान का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, जब वह कहते हैं कि उनका डीएनए भारतीय है, तो यह दुखद है कि भारत में कुछ लोग खुद को विदेशी समझते हैं और उसी मानसिकता में काम करते हैं.

दुनिया ने माना भारत की सैन्य शक्ति

डॉ. इंद्रेश कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने न केवल पाकिस्तान को, बल्कि चीन और तुर्की जैसे समर्थित देशों को भी करारा जवाब दिया है. भारत अब वैश्विक मंच पर तेज़ी से उभर रही शक्ति है.
उन्होंने कहा, पिछले 10-11 वर्षों में भारत ने जिस मज़बूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, उसी के परिणामस्वरूप आज दुनिया भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री को सम्मानित करने की होड़ सी लग गई है. यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है.

राजनेताओं की ‘हॉलिडे सोच’ ने देश को पीछे रखा: विजय क्रांति

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और लेखक विजय क्रांति ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश के राजनेता ‘हॉलिडे मोड’ में थे, इसी कारण भारत को अपने पड़ोसी देशों से लगातार चुनौती मिलती रही. उन्होंने कहा कि अब देश तेज़ी से हर क्षेत्र में मज़बूत हो रहा है. चाहे सैन्य शक्ति हो या विज्ञान एवं तकनीक. विजय क्रांति ने ज़ोर दिया कि देश को आंतरिक दुश्मनों जैसे नक्सलवाद, आतंकवाद और धार्मिक कट्टरता से भी लड़ना होगा. उन्होंने कहा,  ये ताकतें भारत को भीतर से कमजोर करने की साजिश रचती हैं.

सनातन परंपरा ही भारत की शक्ति: मधुरेन्द्र कुमार

वरिष्ठ पत्रकार मधुरेन्द्र कुमार ने कहा कि भारत को सशक्त बनाने का रास्ता सनातन परंपरा से होकर गुजरता है. उन्होंने हालिया पहलगाम आतंकी हमले को देश के गद्दारों की मिलीभगत से किया गया षड्यंत्र बताया और रोहिंग्या व बांग्लादेशियों की घुसपैठ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा बताया.

देशभर से प्रतिनिधियों की भागीदारी

तीन दिवसीय इस वार्षिक आमसभा को मंच के दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष सुरेश भट्टाचार्य और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह ने भी संबोधित किया. उन्होंने मंच की वर्षभर की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की.
एडवोकेट राजीव कुमार रंजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर मंच के वरिष्ठ अधिकारी और देशभर से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें गोलोक बिहारी राय, विक्रमादित्य सिंह, जेपी शर्मा, एसके महापात्र, मनोज शर्मा, अरुण कुमार, एडवोकेट वीरेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. भूपेंद्र साहू, तौकीर राजा, राजेश महाजन, कर्नल गुलाम मोहम्मद खान, डॉ वर्तिका, प्रतिमा मिश्रा, डॉ. विवेक, डॉ अभय, छतर सिंह आदि प्रमुख थे.


ये भी पढ़े: MTech Auto Bank Fraud Case: ED गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने 588.57 करोड़ की चल-अचल संपत्ति को किया कुर्क


भारत एक्सप्रेस

Dr. Khalid Raza Khan

Recent Posts

सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर चल रहा था खेल? अमृतसर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा

Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…

32 seconds ago

SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ ग्राहकों का डेटा? 3,897 रिकॉर्ड में मिली निजी जानकारी

SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…

15 minutes ago

‘हाथी के दांत दिखाने के और…’ 500 से ज्यादा हथियारों की पूजा के बाद राजा भैया का बयान हुआ VIRAL

Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…

18 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया खास सुभाषित: बताया क्या है सच्चे साधु और कृतज्ञता का असली मतलब?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…

32 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए राहत भरी खबर! दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना; चेक करें आज का ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…

52 minutes ago