खेल

Yashpal Sharma: Dilip Kumar ने पहचानी थी भारत को World Champion बनाने वाले इस क्रिकेटर की प्रतिभा

किसी भी युवा खिलाड़ी की प्रतिभा को उस खेल से जुड़े प्रशिक्षक या पूर्व खिलाड़ी परखते हैं और फिर उसे तराशने का प्रयास करते हैं. लेकिन, भारतीय क्रिकेट टीम को 1983 का विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले एक बेहतरीन बल्लेबाज की प्रतिभा किसी क्रिकेटर या प्रशिक्षक ने नहीं, बल्कि दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने पहचानी थी. यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि यशपाल शर्मा थे.

रणजी मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन

आमतौर पर बड़े अभिनेता अंतरराष्ट्रीय मैच देखने जाते हैं. लेकिन, दिलीप कुमार एक बार रणजी मैच देखने पहुंचे थे. तब पंजाब की तरफ से यशपाल शर्मा खेल रहे थे. दोनों पारियों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. उनकी बल्लेबाजी से दिलीप कुमार बेहद प्रभावित हुए. मैच के बाद उन्होंने बीसीसीआई के अधिकारियों से मुलाकात कर कहा था कि पंजाब का एक लड़का आया है, उसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की क्षमता है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सफर

दिलीप कुमार की चर्चा और अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत यशपाल के रास्ते धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए खुल गए. दिलीप कुमार वाले किस्से का जिक्र यशपाल शर्मा ने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था.

डेब्यू और करियर

घरेलू क्रिकेट में अलग-अलग समय में पंजाब, हरियाणा और रेलवे का प्रतिनिधित्व करने वाले यशपाल शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट में 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था. वहीं, 13 अक्तूबर 1978 को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने वनडे में डेब्यू किया था.

क्रिकेट में उपलब्धियां

1979 से लेकर 1985 के बीच में यशपाल शर्मा ने 37 टेस्ट और 42 वनडे खेले. टेस्ट में 2 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1,606 और वनडे में 4 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 883 रन बनाए.

1983 का विश्व कप

भारत को 1983 का विश्व कप जिताने में उनकी अहम भूमिका रही थी. वह टीम की तरफ से दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर थे. वनडे करियर के 4 में दो अर्धशतक उन्होंने विश्व कप में ही लगाए थे. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 61 रन की यादगार पारी खेली थी. इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ लीग मैच में 89 रन की पारी खेली, जो वनडे फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर रहा. शर्मा अपने वनडे करियर में कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए.

संन्यास के बाद का सफर

क्रिकेट से संन्यास के बाद वह कोच, चयनकर्ता और कमेंटेटर के रूप में सक्रिय रहे. 11 अगस्त 1954 को लुधियाना, पंजाब में जन्मे यशपाल शर्मा का निधन 13 जुलाई 2021 को नई दिल्ली में हुआ.

यह भी पढ़िए: Shubman Gill ने तोड़ा Virat Kohli का रिकॉर्ड, अब इस खिलाड़ी के रिकॉर्ड पर है नजर

आईएएनएस

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

10 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

22 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

29 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

44 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

50 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

54 minutes ago