देश

IND W vs ENG W: लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत, गृह मंत्री अमित शाह बोले- महिला क्रिकेट का नया युग

IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली बार खेले गए महिला टेस्ट मैच में शानदार इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड को 270 रनों के बड़े अंतर से हराकर यादगार जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक सफलता पर गृह मंत्री अमित शाह ने महिला टीम को बधाई दी और कहा कि यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए नए दौर की शुरुआत है.

एक नए युग की शुरुआत- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “भारतीय महिला क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत. इंग्लैंड के खिलाफ आज के टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई. लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले महिला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में हमारी लड़कियों की जीत भारतीय महिला क्रिकेट के अटूट उत्थान और हमारी टीम की अदम्य क्षमता का प्रतीक है.”

ऑनर्स बोर्ड पर चमके क्रांति गौड़ और यास्तिका भाटिया

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ड्रेसिंग रूम में लगा ऑनर्स बोर्ड हर क्रिकेटर के लिए बेहद खास माना जाता है. इस मुकाबले से पहले किसी भी महिला खिलाड़ी का नाम इस बोर्ड पर दर्ज नहीं था. भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. इसके साथ ही वह लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर पांच विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं.

वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने भारत की दूसरी पारी में मुश्किल हालात में 113 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गईं.


ये भी पढ़ें: सचिन-धोनी की तरह विंबलडन क्यों नहीं जाते पाकिस्तानी क्रिकेटर? भारतीय यूजर ने दिया मजेदार जवाब


मैच हाइलाइट्स

इस ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम ने शुरुआत से आखिर तक शानदार प्रदर्शन किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 83 रन की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. जवाब में इंग्लैंड की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, जिसके चलते इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर सिमट गई. इससे भारत को 115 रन की अहम बढ़त मिली.

दूसरी पारी में यास्तिका भाटिया ने 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 70 रन बनाए. इन पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के सामने बड़ा लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय तेज और स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई. पूरी टीम 186 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 270 रन के बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

5 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

19 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

29 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

43 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago