देश

‘Operation Sindoor’ के बाद PM Modi ने यूरोप दौरा किया रद्द, जानिए किन देशों की यात्रा पर जाने वाले थे

पाकिस्तान और (POK) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर भारतीय सेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने यूरोप दौरे को रद्द कर दिया है. इससे पहले, पीएम मोदी रूस दौरे को भी रद्द कर चुके हैं.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा पर जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपनी इस यात्रा को रद्द कर दिया. इससे पहले, पीएम मोदी ने रूस में 9 मई को होने वाले विजय दिवस समारोह में नहीं शामिल होने का निर्णय लिया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने रद्द किया यूरोप दौरा

रूस ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मई को मॉस्को में होने वाले विजय दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा था, “भारत के नेता नहीं आएंगे हालांकि भारत का प्रतिनिधित्व होगा.”

देर रात किए गए एयर स्ट्राइक की जानकारी सेना ने एक्स पर ही दे दी थी. इसके बाद प्रेस ब्रीफिंग में सरकार ने टारगेट अटैक की जानकारी दी. बताया गया कि भारतीय सेना ने नौ स्थानों- मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर, रावलकोट, चकस्वरी, भीमबर, नीलम घाटी, झेलम और चकवाल में हमले किए. इन हमलों में 70 से अधिक आतंकी मारे गए, जबकि 60 से अधिक आतंकवादी घायल हुए.

नौ ठिकानों पर हमला, 70 से अधिक आतंकी ढेर

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एयर स्ट्राइक के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि लक्ष्यों का चयन विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया और इसका उद्देश्य आतंकी ढांचे को ध्वस्त करना और आतंकियों को अक्षम करना था. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सीमा पार आतंकवाद का जवाब देने और उसे रोकने के देश के अधिकार का प्रतिनिधित्व करता है.

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भर चले ऑपरेशन की लगातार निगरानी कर रहे थे. भारत ने पाकिस्तान और पीओके में उन ठिकानों पर हमला किया, जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था. भारत ने बयान में कहा, “हमारी कार्रवाई केंद्रित, संतुलित और गैर-विवाद बढ़ाने वाली रही. पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया. भारत ने लक्ष्यों के चयन और कार्रवाई के तरीके में काफी संयम दिखाया.”

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारत का करारा जवाब, केंद्र सरकार ने 8 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

42 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

55 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

2 hours ago