खेल

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कप्तानी से हटाए जाने की खबरों के बाद किया बड़ा ऐलान

Rohit Sharma Retirement: भारतीय क्रिकेट के एक सुनहरे अध्याय का अंत हो गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. उनका यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाने की चर्चाएं जोर पकड़ रही थीं.

38 साल के रोहित ने अब तक 67 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाए. रोहित ने अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन हाल के कुछ टेस्ट मैचों में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टेस्ट सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे.

कौन होगा नया कप्तान?

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का चयन जल्द ही होने की उम्मीद है. लेकिन रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि टीम की कमान किसे सौंपी जाए.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अगला टेस्ट कप्तान बनाए जाने की चर्चा है, लेकिन हाल ही में चोट से उबरे खिलाड़ी पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी डालना आसान फैसला नहीं होगा. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी पीठ में तकलीफ हो गई थी और बाद में उन्हें ‘स्ट्रेस रिएक्शन’ की समस्या हुई. इस कारण वह सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे.

इस चोट के कारण बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए थे. उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद अप्रैल में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेलते हुए वापसी की है. ऐसे में चयनकर्ता अब एक नए और युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहते हैं ताकि भविष्य के लिए एक मजबूत टीम तैयार की जा सके.


ये भी पढ़ें- PM मोदी की दिलचस्पी से प्रेरणा लेकर MP की टीमों ने मल्लखंब में स्वर्ण पदक जीता


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

45 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

57 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

2 hours ago