देश

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू में एक साथ चलाए 23 अभियान, एक संदिग्ध हिरासत में

भारतीय सेना ने जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी बड़ा अभियान चलाया है. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में एक साथ 23 अभियान चलाए. जिसमें डोडा-किश्तवाड़-रामबन में 10, राजौरी-पुंछ में 7, उधमपुर में 3, रियासी-जम्मू में 3 अभियान चलाए गए. गृह मंत्रालय ने गर्मी के मौसम में आतंकी खतरों से पहले कार्रवाई के निर्देश दिए.

संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध को पकड़ा

हाल ही में पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर के एक व्यक्ति को भारतीय सेना और पुंछ पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ा है. पकड़े गए संदिग्ध का नाम मोहम्मद यासिर (30 वर्ष) है. भारतीय सेना और पुंछ पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शनिवार (25 जनवरी) रात लगभग 23:50 बजे सल्होत्री गांव में इसे पकड़ा है. इस संदिग्ध को पकड़ने में सल्होत्री के ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

गिरफ्तार संदिग्ध को पहले झल्लास आर्मी कैंप ले जाया गया. हालांकि, बाद में उसे पुंछ पुलिस स्टेशन भेज दिया गया. साथ ही पता चला है कि इस मामले पर पाकिस्तान से हॉटलाइन संदेश भी मिला है. संदिग्ध जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में है. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त टीम उससे संयुक्त रूप से पूछताछ करेगी. इस पूछताछ के नतीजे के आधार पर संदिग्ध के खिलाफ देश के कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

सेना और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी

इससे पहले कठुआ जिले के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार आधी रात के बाद सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी. इसके बाद से फरार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि भटोड़ी पंचायत में एक अस्थायी सेना शिविर की चौकी पर तैनात जवानों को देर रात करीब डेढ़ बजे संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियां महसूस हुईं, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने भी गोलीबारी की और करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही.

अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की संख्या तीन मानी जा रही है जो पास के जंगल की ओर भाग गए. सेना के जवानों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.


ये भी पढ़ें: दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरे राहुल गांधी, आज दो रैलियों को करेंगे संबोधित, जनसभा से पहले पहुंचे बाल्मीकि मंदिर


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

दो नाल वाली बंदूक…’ आखिर कैसे पेरियार से बगावत कर अन्नादुरै ने बनाई तमिलनाडु की सबसे ताकतवर पार्टी DMK

पेरियार और अन्नादुरै के बीच आजादी के दिन और व्यक्तिगत फैसलों पर हुए मतभेदों ने…

2 hours ago

18 सितंबर को वोटिंग, 19 को नतीजे! डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने उतारे सूरमा, कैंपस में सियासी पारा हाई

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा,…

2 hours ago

‘हिंदी और उर्दू में सिर्फ लिपि का फर्क…’, Bharat Express के कॉन्क्लेव ‘बज्म-ए-सहाफ़त’ में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय की स्पीच

दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के 'बज्म-ए-सहाफ़त' कॉन्क्लेव में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भाषा…

2 hours ago

SONIPAT : 6 महीने के बच्चे को गोद से छीनकर नोंचता रहा पिटबुल कुत्‍ता, बचाने आई बुआ को भी कर डाला लहूलुहान

SONIPAT PITBULL ATTACK: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का रोंगटे…

2 hours ago

पाइप उठाते ही कैसे दौड़ गया करंट? मथूरा में करंट लगने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

मथुरा के शेरगढ़ में बोरिंग के दौरान लोहे का पाइप 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन…

2 hours ago