एडमिरल दिनेश त्रिपाठी
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी (Admiral Dinesh Tripathi) ने 2 दिसंबर को आयोजित वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय नौसेना किसी भी खतरे का सामना करने के लिए हमेशा पूरी क्षमता के साथ तैयार है. उन्होंने वैश्विक समुद्री क्षेत्र में बढ़ते खतरों, विशेषकर लाल सागर में हूती जैसे नॉन-स्टेट एक्टर्स की गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए नौसेना के प्रोएक्टिव अप्रोच पर जोर दिया.
एडमिरल त्रिपाठी (Admiral Tripathi) ने बताया कि भारतीय नौसेना समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार मजबूत और रणनीतिक तैनाती कर रही है. इसी के तहत लगभग 50,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य वाले कार्गो की सुरक्षित आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए 40 बड़े युद्धपोत विभिन्न समुद्री क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं. उन्होंने बताया कि हाल की अभियानों में भारतीय नौसेना ने 52 समुद्री लुटेरों को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
नौसेना प्रमुख ने बताया कि भारत 2008 से अदन की खाड़ी में लगातार उपस्थिति बनाए हुए है. अब तक भारतीय नौसेना 138 युद्धपोत वहां तैनात कर चुकी है, जिनके माध्यम से करीब 7,800 व्यापारी जहाजों को सुरक्षित एस्कॉर्ट प्रदान किया गया है. यह भारतीय नौसेना की विश्वसनीयता और वैश्विक समुद्री सुरक्षा में उसकी निर्णायक भूमिका को दर्शाता है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडमिरल त्रिपाठी ने भारत की हालिया जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी उल्लेख किया. यह अभियान अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, के जवाब में मई में शुरू किया गया था. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना के आक्रामक रुख और बेहतर समुद्री खुफिया क्षमताओं ने यह सुनिश्चित किया कि पाकिस्तानी नौसेना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बाहर न निकल सके.
एडमिरल त्रिपाठी के अनुसार, उत्तरी अरब सागर में भारतीय कैरियर बैटल ग्रुप की तैनाती ने पाकिस्तान की नौसेना को उनके पोर्ट्स और मकरान तट तक सीमित रहने पर मजबूर कर दिया. इससे पाकिस्तान किसी भी प्रकार की आक्रामक कार्रवाई करने में नाकाम रहा और उसे भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा.
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी जारी है, इसलिए इसकी कई जानकारियां सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं है.
ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने जेपी नड्डा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले-संगठन के विस्तार में उनकी भूमिका सराहनीय
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…