भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP Nadda का आज मंगलवार को जन्मदिन हैं. इस अवसर पर कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. अमित शाह ने उनके कामों और लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की सराहना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
संगठन के विस्तार में सराहनीय भूमिका
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपने पोस्ट में जेपी नड्डा की दिर्घायु के लिए कामना करते हुए लिखा, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @JPNadda जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.’
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @JPNadda जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के हर एक व्यक्ति तक किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आप निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही, संगठन के विस्तार में भी आपकी…
— Amit Shah (@AmitShah) December 2, 2025
अमित शाह ने आगे लिखा कि ‘मोदी जी के हर एक व्यक्ति तक किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आप निरंतर कार्यरत हैं. साथ ही, संगठन के विस्तार में भी आपकी सराहनीय भूमिका रही है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.’
अन्य नेताओं ने भी दी शुभामनाएं
केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.
वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! राष्ट्रहित के प्रति आपकी निष्ठा, कर्मयोग और सेवा-भाव सभी कार्यकर्ताओं के लिए अमूल्य प्रेरणा है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और नित नई सफलताओं की प्राप्ति हो.”
केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.
ये भी पढ़ें: प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बने बिहार विधानसभा अध्यक्ष, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने आसन तक पहुंचाया
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





