देश

इंडियन नेवी की दो महिला अफसर नौका से लगाएंगी दुनिया का चक्कर, चल रही है ट्रेनिंग

भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर अभिलाष टॉमी ने गोल्डन ग्लोब रेस में दूसरा स्‍थान हासिल कर इतिहास रच दिया. वह इस रेस को पूरा करने वाले पहले भारतीय हैं. यह दुनिया की सबसे कठिन और खतरनाक रेस है. अभिलाष ने 29 अप्रैल को फ्रांस के लेस सेबल्स डी ओलोंने में ये रेस पूरी की. पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के कर्स्टन न्यूसचफर रहे. अभिलाष ने इससे पहले 2018 में गोल्डन ग्लोब रेस में हिस्सा लिया था, तब उन्हें बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.

वहीं अभिलाष टॉमी की इस उपलब्धि के बाद भारतीय नौसेना चाहती है कि महिला अधिकारी भी पूरी दुनिया का चक्कर लगाएं. भारतीय नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक कठिन चयन प्रक्रिया के बाद, हमने दो महिला अफसरों को शॉर्टलिस्ट किया और अभी उनकी ट्रेनिंग चल रही है.

भारतीय नौसेना की दो महिला अफसरों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और रूपा अलीगिरिसामी को पूरे विश्व के एकल नौकायन अभियान की ट्रेनिंग के लिए चुना गया है. उन्हें पिछले साल नवंबर से 17 मीटर के पोत पर ट्रेनिंग दी जा रही है. ट्रेनिंग के तहत उन्होंने अब तक 21,800 समुद्री मील का नौकायन पूरा कर ली है.

रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी ट्रेनिंग का पहला हिस्सा पिछले साल हुआ था जब दोनों अफसर कोच्चि, विशाखापत्तनम और मॉरीशस गई थी. दोनों अफसरों ने अभी दो साल पहले नौकायन शुरू किया था, और इस दौरान दोनों ने 17,000 समुद्री मील से अधिक की यात्रा की है, जो बहुत महत्वपूर्ण है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

5 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

7 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

7 minutes ago

Unipolar vs Bipolar Depression: डिप्रेशन के दोनों प्रकार में क्या अंतर? जानें लक्षण और पहचान का तरीका

Unipolar vs Bipolar Depression: यूनिपोलर और बाइपोलर डिप्रेशन में कई लक्षण समान हो सकते हैं,…

8 minutes ago

महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, पुलिस गश्त बढ़ाने और कैब-ऑटो चालकों के सत्यापन के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस…

18 minutes ago

‘मख्यमंत्रीजी अयोध्या से….’, अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी कौन-सी चुनौती?

अयोध्या पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने…

23 minutes ago