देश

UP Nikay Chunav Results: गोरखपुर में डाले गए वोटों से हुई ज्यादा गिनती? अखिलेश ने लगाया धांधली का आरोप, रिकाउंटिंग कराने की मांग

UP Nikay Chunav- 2023 Results: जहां यूपी निकाय चुनाव में प्रदेश की सभी 17 मेयर सीटों पर कब्जा कर भाजपा जश्न मना रही है. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर में डाले गए वोटों को लेकर धांधली का आरोप लगाया है. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा है, “गोरखपुर में डाले गये वोटों से ज़्यादा वोट गिने जाने की धांधली की ख़बर पर चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लेकर मतगणना की सत्यता को जाँचे और गलत पाये जाने पर रिकाउंटिंग करवाए.”

बता दें कि यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण के लिए 4 मई को मतदान हुआ था. वहीं दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोटिंग की गई थी. जहां पहले चरण में 9 मंडल के 37 जिलों और 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी तो वहीं 11 मई तो दूसरे चरण के लिए 9 मंडल के 38 जिलों 7 नगर निगमों पर मतदान हुआ था. इसी चुनाव के परिणाम के लिए शनिवार को काउंटिंग जारी है. प्रदेश के 75 जिलों के 353 केंद्रों पर करीब 35 हजार कर्मचारियों ने मतगणना में हिस्सा लिया और शाम तक रिजल्ट आया.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav- 2023 Results: सीएम योगी का चला जादू, सभी 17 मेयर सीटों पर BJP का कब्जा, सपा-कांग्रेस को बड़ा झटका

मतगणना परिणाम आने के बाद प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा के मेयर प्रत्याशियों ने कब्जा किया और सपा सहित कांग्रेस व बसपा को मुंह की खानी पड़ी. तो वहीं तमाम दावों के बावजूद मेयर पद के लिए एक भी सीट न मिलने पर बौखलाए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर में वोटों के गिने जाने में धांधली का आरोप लगा दिया है. उन्होंने ट्विटर पर ट्विट कर भाजपा पर निशाना साधा है और चुनाव आयोग से फिर से गिनती कराए जाने की मांग करते हुए कहा है कि “गोरखपुर में डाले गये वोटों से ज़्यादा वोट गिने जाने की धांधली की ख़बर पर चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लेकर मतगणना की सत्यता को जाँचे और गलत पाये जाने पर रिकाउंटिंग करवाए.” बता दें कि पहले चरण में राज्य के 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं 11 मई को हुए दूसरे चरण की वोटिंग में 38 जिलों में 53 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

5 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

8 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

8 minutes ago

Unipolar vs Bipolar Depression: डिप्रेशन के दोनों प्रकार में क्या अंतर? जानें लक्षण और पहचान का तरीका

Unipolar vs Bipolar Depression: यूनिपोलर और बाइपोलर डिप्रेशन में कई लक्षण समान हो सकते हैं,…

9 minutes ago

महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, पुलिस गश्त बढ़ाने और कैब-ऑटो चालकों के सत्यापन के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस…

18 minutes ago

‘मख्यमंत्रीजी अयोध्या से….’, अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी कौन-सी चुनौती?

अयोध्या पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने…

24 minutes ago