देश

सावधान! कल से बदल रहे हैं ट्रेन टिकट के दाम, सफर पर निकलने से पहले पढ़ लें ये नियम

भारतीय रेलवे ने अपने किराए के ढांचे (Fare Structure) में कुछ बदलाव किए हैं, जो कल यानी 26 दिसंबर 2025 से लागू होने जा रहे हैं. रेलवे का कहना है कि यह कदम परिचालन के खर्च और यात्रियों की सुविधा के बीच तालमेल बिठाने के लिए उठाया गया है. अच्छी बात यह है कि कम दूरी की यात्रा करने वालों और रोजाना दफ्तर जाने वाले ‘पास’ (Season Ticket) धारकों को इस बदलाव से बाहर रखा गया है.

आम आदमी को राहत

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि उपनगरीय सेवाओं (Suburban Services) यानी लोकल ट्रेनों और सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका मतलब है कि शहर के भीतर या आसपास रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को एक भी पैसा अतिरिक्त नहीं देना होगा.

कम दूरी पर कोई असर नहीं

अगर आप जनरल क्लास (Second Class Ordinary) में सफर करते हैं, तो रेलवे ने यहाँ एक ‘किलोमीटर वाला फॉर्मूला’ लगाया है:

215 किमी तक: अगर आपकी यात्रा 215 किलोमीटर के दायरे में है, तो पुराना किराया ही लगेगा. यानी छोटे शहरों के बीच आने-जाने वालों पर कोई बोझ नहीं है.

लंबी दूरी: 216 से 750 किमी के सफर के लिए सिर्फ 5 रुपये बढ़ेंगे. वहीं, 751 से 1250 किमी के लिए 10 रुपये, 1251 से 1750 किमी के लिए 15 रुपये और इससे अधिक दूरी के लिए अधिकतम 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

स्लीपर और फर्स्ट क्लास (साधारण): यहाँ प्रति किलोमीटर के हिसाब से मात्र 1 पैसे का इजाफा किया गया है.

अगर आप मेल, एक्सप्रेस या प्रीमियम ट्रेनों (जैसे वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी) के शौकीन हैं, तो अब आपको प्रति किलोमीटर 2 पैसे ज्यादा देने होंगे. यह नियम एसी (AC) और नॉन-एसी दोनों श्रेणियों पर लागू होगा. अगर आप दिल्ली से लखनऊ या दिल्ली से कानपुर जैसी लगभग 500 किलोमीटर की यात्रा किसी एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में कर रहे हैं, तो आपको सिर्फ 10 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे. इसी अनुपात में वंदे भारत और राजधानी जैसी लग्जरी ट्रेनों का मूल किराया (Base Fare) भी बढ़ जाएगा.

क्या नहीं बदला?

रेलवे ने साफ किया है कि सिर्फ ‘बेस फेयर’ में मामूली बदलाव हुआ है. बाकी चार्जेस जैसे:

  • आरक्षण शुल्क (Reservation Fee)
  • सुपरफास्ट सरचार्ज
  • GST नियम इनमें कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है. साथ ही, किराए को राउंड ऑफ (जैसे 5 या 10 के गुणांक में) करने का पुराना नियम ही चलेगा.

पहले से बुक टिकटों का क्या होगा?

अगर आपने अपनी यात्रा के लिए टिकट आज या उससे पहले ही बुक करा लिया है, तो आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है. नया किराया केवल उन टिकटों पर लागू होगा जो 26 दिसंबर 2025 को या उसके बाद बुक किए जाएंगे. अगर आपकी यात्रा कल है लेकिन टिकट पुराना है, तो आपसे कोई अतिरिक्त पैसा नहीं मांगा जाएगा. कल से स्टेशनों पर भी नई किराया सूची लगा दी जाएगी ताकि यात्रियों को कोई भ्रम ना रहे.

ये भी पढें: “जो नहीं भागे, उन्हें तीन महीने में भगा देंगे”… अपराधियों पर सम्राट चौधरी का सख्त संदेश, लालू यादव पर भी निशाना

-भारत एक्सप्रेस

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

1 hour ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

2 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago