Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) ने पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में 6 जेट और 250 सैनिक खोने की बात की है.
दरअसल 4 अगस्त को चेन्नई स्थित IIT मद्रास में सेना अनुसंधान प्रकोष्ठ के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख को फील्ड मार्शल बनाए जाने पर जाने पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि ‘अगर आप किसी पाकिस्तानी से पूछेंगे कि वे युद्ध में जीते या हारे, तो वह कहेगा कि हमारा सेना प्रमुख फील्ड मार्शल बन गया है. इसका मतलब यह है कि वे मानते हैं कि जीत उन्हीं की हुई होगी.’
उन्होंने नैरेटिव मैनेजमेंट सिस्टम की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि असली जीत दिमाग में होती है ‘जीत हमेशा हमारे मन में रहती है और हमें बड़े पैमाने पर इसकी अहमियत समझनी चाहिए.’
सेना प्रमुख (Upendra Dwivedi) ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र करते हुए कहा कि जो 7 मई को पाकिस्तान के आतंकी ढांचे पर भारतीय कार्रवाई से शुरू होकर 10 मई को युद्धविराम के साथ खत्म हुआ. उन्होंने कहा ये भी बोला कि ‘यह बिल्कुल शतरंज की तरह था, जहां हमें नहीं पता था कि विरोधी का अगला कदम क्या होगा और हम कैसे प्रतिक्रिया देंगे. यही ग्रे ज़ोन कहलाता है.’
जनरल द्विवेदी ने समझाया कि ग्रे ज़ोन युद्ध पारंपरिक लड़ाई से अलग होता है. इसमें सैन्य, आर्थिक, साइबर और अन्य क्षेत्रों में अप्रत्यक्ष कार्रवाई शामिल होती है, जिसका मकसद धीरे-धीरे बढ़त हासिल करना होता है.
बिना किसी देश का नाम लिए सेना प्रमुख ने आगाह किया कि आने वाला खतरा और भी गंभीर हो सकता है, और संभव है कि यह केवल एक मोर्चे पर न हो. वीडियो में उन्होंने कहा कि ‘हमें तैयार रहना होगा कि दो मोर्चों पर एक साथ या अलग-अलग समय पर युद्ध की स्थिति बन सकती है,’
हालांकि, PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह झूठा बतायाहै. जांच में सामने आया कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से तैयार किया गया डीपफेक है, जिसे असली भाषण में बदलाव कर इस तरह पेश किया गया कि लोग इसे सच मान लें. PIB ने असली वीडियो और भाषण का लिंक भी साझा किया है, ताकि लोग अफवाह और सच्चाई में फर्क कर सकें.
वहीं सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही यह खबर कि जनरल द्विवेदी ने 6 जेट और 250 सैनिकों के नुकसान की बात मानी है, पूरी तरह फर्जी है और इसका असली भाषण से कोई संबंध नहीं है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद 23 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को पूरी आजादी दी थी, इसके बाद सेना ने आत्मविश्वास के साथ कार्रवाई की. इस दौरान भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने बताया कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कम से कम पांच लड़ाकू विमान मार गिराए और कई ठिकानों को नष्ट किया.
ये भी पढ़ें: भारतीय सैनिकों को गिरफ्तार कर लगवाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…