देश

Indian Railways: गर्मी की छुट्टियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, वैष्णो देवी सहित बिहार-यूपी-बंगाल के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी जानकारी

Indian Railways Started Summer Special Trains: अब गर्मी की छुट्टियों में कहीं भी घूमने के लिए चिंता न करें. भारतीय रेल ने वैष्णो देवी सहित बिहार-यूपी और बंगाल के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनें शुरू कर दी हैं. ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में टिकटों की होने वाली मारामारी से मुक्ति मिलेगी और लोग बेफ्रिक होकर कहीं भी आ-जा सकेंगे. ये स्पेशल ट्रेनें उत्तर रेलवे की ओर से शुरू की गई हैं. इन स्पेशल ट्रेनों के लिए अभी से ही कन्फर्म टिकट मिल रहा है.

समर स्पेशल ट्रेनों को लेकर रेलवे ने बयान जारी किया है और बताया है कि नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल (04075/04076) ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलाई जाएंगी औऱ इस दौरान सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टॉप रहेगा.रेलवे ने बताया है कि इन समर स्पेशल ट्रेनों को 28 अप्रैल से 30 जून तक बुधवार और रविवार को चलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections 2024: इस काम के लिए चुनाव आयोग ने पहली बार ली कछुए की मदद, हर जगह लगे ‘मोहन’ के पोस्टर

समर ट्रेनों की देखें पूरी जानकारी

दिल्ली जंक्शन-वाराणसी-दिल्ली जं. रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल (04080/04079) ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई जाएगी. इस दौरान गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ और मां बेल्हा देवी धाम स्टॉप रहेंगे. यह ट्रेन 27 अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी.

श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (04624/04623) ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से वाराणसी तक स्पेशल ट्रेन संचालित होगी. इसका स्टाप शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली और मां बेल्हा देवी धाम रहेगा. यह ट्रेन 21 अप्रैल से 30 जून तक केवल रविवार को संचालित होगी.

दिल्ली-बरौनी-दिल्ली रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (04062/04061) ट्रेन दिल्ली से बरौनी तक संचालित होगी. इसके स्टाप के लिए अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा और हाजीपुर रखा गया है. यह ट्रेन 28 अप्रैल से 30 जून तक केवल रविवार के दिन चलेगी.

आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (04028/04027) ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा तक संचालिच होगी और 30 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.

नई दिल्ली-सीतामढ़ी-नई दिल्ली रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (04004/04003) ट्रेन नई दिल्ली से सीतामढ़ी तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 26 अप्रैल से 28 जून तक संचालित होगी.

जम्मू तवी-उदयपुर-जम्मू तवी गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल (04656/04655) ट्रेन जम्मू तवी से उदयपुर तक 25 अप्रैल से 27 जून तक सिर्फ गुरुवार को चलेगी.

आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (04058/04057): आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 29 अप्रैल से 27 जून तक दौड़ेगी.

आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (04010/04009): आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी तक दौड़ेगी. ये ट्रेन 30 अप्रैल से 25 जून तक महीने के प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.

देहरादून-गोरखपुर-देहरादून रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (04310/04309): देहरादून से गोरखपुर तक प्रत्येक मंगलवार को 23 अप्रैल से 25 जून तक दौड़ेगी.

देहरादून-हावड़ा-देहरादून रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (04312/04311): देहरादून से हावड़ा तक 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी.

श्री माता वैष्णो देवी कटरा–गुवाहाटी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा रिजर्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (04680/04679) को शुरू किया गया है. जम्मू तवी–कोलकाता–जम्मू तवी रिजर्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस (04682/04681) ट्रेन के अलावा कालका-शिमला-कालका रिजर्व्ड मेल एक्सप्रेस (04563/04564) जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल (02191/02192) ट्रेन भी समर वेकेशन को देखते हुए शुरू की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पड़ोसी न होता तो…’, बारामुल्ला में फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, 370 पर फिर दिया भड़काऊ बयान

बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…

27 minutes ago

शेयर बाजार में JIO की शानदार एंट्री की तैयारी; लिस्टिंग के साथ भारत की टॉप-3 कंपनियों में होगी शामिल

Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट…

45 minutes ago

विंग्स ओवर गंगा: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

दिव्या मित्तल ने खोल पत्ते, 2027 के लिए खेला तगड़ा दांव; क्या है JBP का प्लान?

Divya Mittal UP Election Plan: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव…

2 hours ago