गोलगप्पे के पानी
Health Tips: हर गली नुक्कड़ पर परचून की दुकान भले ही ना हो लेकिन गोलगप्पे वाले की रेहड़ी जरूर दिख जाएगी. आप जिस गोलगप्पे को इतने चाव से खाते हैं. क्या आप जानते हैं कि उसका पानी कैसे बनाया जाता है. दरअसल, आजकल देखा जाए तो कुछ भी शुद्ध नहीं है, यहां हर चीज में थोड़ी बहुत मिलावट तो जरूर होती है. और जब गोलगप्पे की हो तो इसके कई किस्से अपने पहले भी सुन चुके हैं. अब हाल फिलहाल में गोलगप्पे के पानी में तेजाब होने की बात सामने आई है. आइए जानते हैं ये आपकी सेहत को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है.
रोड साइड मिलने वाली खाने की चटपटी चीजों के जरिए लोगों को धीमा जहर परोसा जा रहा है. खाने की इन चीजों में मिलावट, नकली ब्रांड और घटिया क्वालिटी का सामान इस्तेमाल करने के वजह से लोगों को कई तरह की सेहत संबंधी समस्या होने लगती है जिसका उन्हें बहुत बाद में पता लगता है. कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए दुकानदार ग्राहक की सेहत से समझौता कर लेते हैं.
गोलगप्पे खाने के बाद आप उसके पानी को अक्सर बड़े ही स्वाद से पीते हैं. लेकिन आपको बता दें आजकल के दुकानदार इस पानी में नमक का तेजाब मिलाने लगे हैं. दरअसल, ऐसा वो पानीपुरी के पानी को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए करते हैं. ये तेजाब उन्हें दुकानों पर आसानी से मिल जाता है.
इस मामले मे आप खुद से भी कुछ सख्त कदम उठा सकते हैं, अगर आपको पता लगे कि आपके आसपास कोई खाने पीने का स्टॉल चलाने वाला ऐसा घोटाला कर रहा है तो तुरंत आप इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दे सकते हैं. इसके साथ ही आप अपने आसापास के लोगों को इस दुकान और दुकानदार की फोटो दिखाकर सचेत कर सकते हैं. ऐसा करके आप अपने साथ साथ कई लोगों की सेहत खारब होने से बचा सकते हैं.
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…
Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…
Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…
Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…