देश

सलमान खान के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, हवा में असलहा लहराते हुए फरार हुए हमलावर, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई में बांद्रा स्थित फिल्म अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी बंगले के बाहर दो अज्ञात लोग ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. फायरिंग के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर मुंबई पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

सुबह 5 बजे हुई फायरिंग

बता दें कि बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी बंगले के बाहर आज (13 अप्रैल) सुबह करीब 5 बजे अचानक से दो अज्ञात शख्स पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले के बाद वहां पर मौजूद सलमान खान के फैंस के बीच अफरा-तफरी मच गई. हमलावर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए. हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई, क्योंकि दोनों ने हेलमेट पहन रखा था.

आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

इस घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक की टीम गैलेक्सी पहुंची. इसके अलावा क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है. वारदात को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सलमान खान के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें- ईरान ने Israel पर 200 मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, नेतन्याहू ने जो बाइडेन से की बात, अमेरिका बोला…

पहले भी मिल चुकी है धमकी

बता दें कि फिल्म अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. जिसमें धमकी देने वालों में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी शामिल है. सलमान खान पर हमले की कोशिश भी की जा चुकी है, जिसे देखते हुए उनके आवास की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई थी. इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने सलमान खान को एक असलहे का लाइसेंस भी दिया गया है. जिससे सलमान खान अपने पास एक निजी हथियार रख सकें.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

37 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

54 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago