Sajid Mir
Sajid Mir: एक बार फिर से चीन ने भारत के कामों में अड़गा लगाया है. यूएन में लश्कर-ए-तैयबा के आंतकी और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के भारत के प्रयास को चीन ने विफल कर दिया है. चीन ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारत, अमेरिका के प्रस्ताव को रोक दिया है. मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर ने पाकिस्तान में रहकर भारत को दहलाने की कोशिश की थी.
दिलचस्प बात तो ये है कि जिस साजिद मीर को आज ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने की कवायद जारी है, उसे कभी पाकिस्तान ने मरा हुआ घोषित कर दिया था. भारत की तरफ से एक बार फिर यूएन में साजिद मीर का एक ऑडियो सुनाया गया है जो हमलों के समय का है.
ऑडियो में साफ-साफ सुना जा सकता है कि 26/11 मुंबई हमले के दौरान कैसे साजिद पाकिस्तान से आतंकियों को कमांड दे रहा था. साजिद ने ऑडियो में कहा था कि ताज होटल में जितने भी विदेशी नागरिक रुके हुए हैं उन्हें मार दिया जाए. साजिद को भारत और अमेरिका दोनों ने आतंकी घोषित किया है. अब भारत इस कोशिश में है कि जल्द से जल्द साजिद को ग्लोबल टेररिस्ट करार दिया जाए. लेकिन यूएन में भारत के प्रयास को चीन ने एक बार फिर से नाकाम करने की कोशिश की है.
बता दें कि भारत में यूएन में साल 2022 में भी साजिद का ऑडियो सुनाया था, लेकिन इसके बाद भी चीन को सबूत नाकाफी लगते हैं और वह उसे हर बार आतंकी मानने से इनकार कर देता है. यूएन में भारत का पक्ष रख रहे प्रकाश गुप्ता ने पाकिस्तान और चीन को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा, “आतंकवाद के प्रति भी दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है.”
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…