Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर को चीन ने फिर बचाया, भारत ने यूएन में ऑडियो सुनाकर खूब धोया

Sajid Mir: एक बार फिर से चीन ने भारत के कामों में अड़गा लगाया है. यूएन में लश्कर-ए-तैयबा के आंतकी और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के भारत के प्रयास को चीन ने विफल कर दिया है.

Sajid Mir

Sajid Mir

Sajid Mir: एक बार फिर से चीन ने भारत के कामों में अड़गा लगाया है. यूएन में लश्कर-ए-तैयबा के आंतकी और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के भारत के प्रयास को चीन ने विफल कर दिया है. चीन ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारत, अमेरिका के प्रस्ताव को रोक दिया है. मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर ने पाकिस्तान में रहकर भारत को दहलाने की कोशिश की थी.

दिलचस्‍प बात तो ये है कि जिस साजिद मीर को आज ग्‍लोबल टेररिस्‍ट घोषित करने की कवायद जारी है, उसे कभी पाकिस्‍तान ने मरा हुआ घोषित कर दिया था. भारत की तरफ से एक बार फिर यूएन में साजिद मीर का एक ऑडियो सुनाया गया है जो हमलों के समय का है.

यह भी पढ़ें: UP News: मथुरा-वृंदावन के दर्शन ने बदल दिया आबिद अंसारी का मन, बन गया ‘आर्यन राजभर’, बीवी शबनम भी बन गई ‘खुशबू’

भारत ने यूएन में सुनाया साजिद का ऑडियो

ऑडियो में साफ-साफ सुना जा सकता है कि 26/11 मुंबई हमले के दौरान कैसे साजिद पाकिस्तान से आतंकियों को कमांड दे रहा था. साजिद ने ऑडियो में कहा था कि ताज होटल में जितने भी विदेशी नागरिक रुके हुए हैं उन्हें मार दिया जाए. साजिद को भारत और अमेरिका दोनों ने आतंकी घोषित किया है. अब भारत इस कोशिश में है कि जल्द से जल्द साजिद को ग्लोबल टेररिस्ट करार दिया जाए. लेकिन यूएन में भारत के प्रयास को चीन ने एक बार फिर से नाकाम करने की कोशिश की है.

बता दें कि भारत में यूएन में साल 2022 में भी साजिद का ऑडियो सुनाया था, लेकिन इसके बाद भी चीन को सबूत नाकाफी लगते हैं और वह उसे हर बार आतंकी मानने से इनकार कर देता है. यूएन में भारत का पक्ष रख रहे प्रकाश गुप्ता ने पाकिस्तान और चीन को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा, “आतंकवाद के प्रति भी दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital