देश

UP News: मथुरा-वृंदावन के दर्शन ने बदल दिया आबिद अंसारी का मन, बन गया ‘आर्यन राजभर’, बीवी शबनम भी बन गई ‘खुशबू’

UP News: हिंदू धर्म और संस्कृति से प्रभावित होकर न जाने कितने ही अन्य धर्मों के लोग अपना धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में शामिल हो चुके हैं. इसी में अब एक और नाम जुड़ गया है. ये शख्स आजमगढ़ जिले के हैं. उन्होंने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना नाम आबिद अंसारी से बदल कर आर्यन राजभर रख लिया है. उनके इस फैसले को पत्नी का साथ भी मिला और उन्होंने भी अपना नाम शबनम से बदलकर खुशबू रख लिया है. आर्यन का दावा है कि उन्होंने ये कदम मथुरा-वृदावन दर्शन के बाद उठाए हैं. वह कहते हैं कि उनका मन अचानक बदल गया और उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया.

मामला आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र से समाने आया है. यहां के मुस्लिम परिवार ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है. सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में परिवार के मुखिया आबिद अंसारी ने गंगाजल से आचमन कर जनेऊ धारण कर पूजा-पाठ किया और फिर आबिद अंसारी ने अपना नाम बदल लिया और आर्यन राजभर बन गए. वहीं उनकी पत्नी शबनम से खुशबू नाम रख लिया है. उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जिनको भी हिंदू नाम दे दिया गया है. बता दें कि आबिद अंसारी एक स्थानीय स्कूल में वाहन चालक हैं. बताया जा रहा है कि बचपन से ही अपने धर्म को लेकर संजीदा थे लेकिन बीते कुछ माह से उनका व्यवहार बदल गया. बताया जा रहा है कि उन्होंने नमाज अदा करनी बंद कर दी थी और मस्जिद भी जाना छोड़ दिया था. इसके बजाए वह मंदिर जाने लगे और हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करने लगे थे.

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2023: 24 जून को बुध करेंगे गोचर, बनाएंगे बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को होगा बंपर लाभ

14 साल पहले ही मन में आया था धर्म परिवर्तन करने का ख्याल

हिंदू धर्म अपनाने को लेकर मीडिया से पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए आर्यन राजभर ने बताया कि 14 साल पहले ही उन्होंने धर्म परिवर्तन करने की सोच ली थी. जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के जिस सुरेश सिंह की गाड़ी वह चलाते थे, वह गायत्री माता के उपासक थे. उन्हीं के साथ हरिद्वार, अयोध्या कई बार गए.

आर्यन ने बताया कि इसके साथ ही पांच वर्ष तक जन्माष्टमी का त्योहार भी मनाया. सुरेश सिंह के साथ जब आगरा मथुरा, वृंदावन और बांके बिहारी के मंदिर गए राधा कृष्ण का दरबार देखा तो हिंदू धर्म में वापसी का पूरा मन बना लिया. वह कहते हैं कि मन बहुत पहले ही बदल चुका था, लेकिन गांववालों को इस बात की जानकारी अभी हुई है. इस बारे में उनकी पत्नी का कहना है कि धर्म परिवर्तन करके मुझे भी बहुत अच्छा लग रहा है. घर-परिवार के सभी लोग सहमत हैं. जानकारी सामने आ रही है कि तीन दिन पहले ही आबिद ने हिंदू धर्म अपनाया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

6 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

23 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

38 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago