देश

Bihar: IndiGo का विमान रनवे टच करके दोबारा उड़ा, 4 चक्कर लगाकर लैंडिंग कराई, उसमें सवार थे 173 यात्री

Indigo Flight News: दिल्‍ली से पटना जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E2482 के साथ ऐसी घटना घटी, जिससे यात्रियों की सांस फूल गई थी. दरअसल, विमान पटना में रनवे को टच करके दोबारा उड़ा, उसने 4 चक्कर लगाए, तब सेफ लैंडिंग कराई गई. उस वक्‍त उसमें 173 यात्री सवार थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद दोबारा उड़ गई थी. फिर, तीन-चार चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट ने फिर से लैंडिंग की. ऐसा क्‍यों हुआ, इस पर चर्चा हो रही है.

एक व्‍यक्ति ने बताया कि रनवे पर टचिंग पॉइंट को ओवरशूट करने के कारण पायलट ने विमान को दोबारा उड़ा लिया. इस दौरान विमान ने चार-पांच चक्कर लगाए और करीब पांच मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग की.

विमान के दोबारा उड़ान भरने से घबरा गए थे यात्री

विमान के दोबारा उड़ान भरने से यात्री घबरा गए. कुछ को लगा कि रनवे पर कोई विमान या इमरजेंसी स्थिति है. क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि तकनीकी कारणों से दोबारा टेकऑफ किया गया है और जल्द लैंडिंग होगी. यात्रियों से धैर्य रखने को कहा गया. पायलट ने स्थिति को नियंत्रित कर विमान को सुरक्षित उतारा.

एक्‍सपर्ट बोले- पटना रनवे की लंबाई अपर्याप्त

बताया जाता है कि पटना एयरपोर्ट का रनवे 2,072.64 मीटर लंबा है, जो बड़े विमानों के लिए कम लंबा है. विशेषज्ञों के अनुसार, सुरक्षित लैंडिंग के लिए कम से कम 2,438 मीटर का रनवे जरूरी है. छोटे रनवे के कारण विमान 3 डिग्री के कोण पर उतरते हैं, जबकि 2.5 डिग्री आदर्श है. बड़े विमानों के लिए 3-5 किलोमीटर का रनवे चाहिए, जो पटना में उपलब्ध नहीं है.

पटना रनवे को 3,657.6 मीटर तक बढ़ाने की योजना

केंद्र सरकार के अहमदाबाद हादसे के बाद जारी सर्कुलर के तहत पटना रनवे को 3,657.6 मीटर तक बढ़ाने की योजना है. इसके लिए पटना जू से 15 एकड़ और फुलवारी शरीफ गुमटी से 14 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की जाएगी. पटना कमिश्नर की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने जमीन मापी और स्थल निरीक्षण पूरा कर लिया है. रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी, जिसके बाद विस्तार कार्य शुरू होगा.

यह भी पढ़िए: “तुम प्लेन उड़ाने के लायक नहीं हो, जाओ जाकर जूते सिओ”… इंडिगो ट्रेनी पायलट ने वर्कप्लेस पर लगाया जातिवादी अपमान का आरोप

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

3 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

19 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

22 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

37 minutes ago