दुनिया

भारत और कनाडा साथ मिलकर काम करें तो विश्वशांति संभव- आचार्य लोकेश

Acharya Lokesh On India And Canada: नई दिल्ली/कनाडा: कांसुलेट जनरल मासाकुई रुंगसंग ने जैन सेंटर ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया द्वारा आयोजित 9वें प्रतिष्ठा वर्षगांठ समारोह में भाग लिया. यह समारोह प्रसिद्ध जैन आध्यात्मिक गुरु और विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेश मुनिजी, ब्रिटिश कोलंबिया विधान सभा के अध्यक्ष माननीय राज चौहान और भारतीय प्रवासी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं की एक विशाल सभा की उपस्थिति में कनाडा के जैन सेंटर ऑफ़ ब्रिटिश कोलंबिया, सरे में आयोजित किया गया.

जैन धर्म के अहिंसा से वैश्विक समाधान संभव

अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेशजी ने कहा कहा कि जैन धर्म भगवान ऋषभ और भगवान महावीर सहित सभी तीर्थंकरों की शिक्षाओं पर आधारित एक अति प्राचीन एवं वैज्ञानिक धर्म है जो मौजूदा समय में बहुत अधिक प्रासंगिक है. जैन धर्म के अहिंसा, अनेकांत आदि सिद्धांतों के माध्यम से अनेक वैश्विक समस्याओं का समाधान भी संभव है. वर्तमान में विश्व परिदृश्य में जिस तरह युद्ध, हिंसा और संघर्ष का वातावरण बना हुआ है उसमे शांति, सौहार्द, सद्भाव और समन्वय का रास्ता भगवान महावीर के बताए हुए मार्ग से मिल सकता है.

भारत और कनाडा साथ ला सकतें हैं शांति

आचार्य लोकेश ने कहा कि भारत और कनाडा दोनों देश साथ मिलकर प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं शिक्षाओं के माध्यम से समाज और मानवता कल्याण के कार्यों को करने हेतु प्रतिबद्ध है, जिससे पुरे विश्व में नयी ऊर्जा के साथ शांति व सद्भावना स्थापित की जा सकती है.

इस अवसर पर, कांसुलेट जनरल मासाकुई रुंगसंग ने भारत के प्राचीन ज्ञान और शाश्वत बुद्धिमत्ता के बारे में बात की और भारतीय समुदाय को इन मूल्यों और परंपराओं को संरक्षित करने, साझा करने और बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया, जो इसकी सांस्कृतिक विरासत का मूल आधार हैं. उन्होंने सभी से इस सामूहिक प्रयास में सक्रिय रूप से योगदान देने का आग्रह किया.

इस अवसर पर जैन सेंटर ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के अध्यक्ष विजय जैन ने आचार्य लोकेश के जीवन पर आधारित अहिंसा विश्व भारती संस्थान द्वारा प्रकाशित ‘Ambassador of Peace’ नामक कॉफी टेबल बुक कांसुलेट जनरल को भेंट की.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago