देश

IndiGo: अहमदाबाद में लैंडिंग के दौरान ट्रेल स्ट्राइक का शिकार हुई इंडिगो फ्लाइट, DCGA ने दिए जांच के आदेश

IndiGo: गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो फ्लाइट टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई. फ्लाइट बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी. जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं. इससे पहले नई दिल्ली हवाई अड्डे पर भी ऐसा ही मामला सामने आया था. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. एक अधिकारी ने कहा, “टेल स्ट्राइक की सूचना मिली है. डीजीसीए ने पायलटों की रोस्टरिंग बंद करने का आदेश दिया है.”

एयरलाइंस ने की घटना की पुष्टि

एयरलाइंस ने एक बयान में घटना की पुष्टि की और कहा कि अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6595 अहमदाबाद में उतरते समय टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई. विमान का निरिक्षण किया जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. रविवार को, एक इंडिगो एयरबस A321 विमान को कोलकाता से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इसी तरह की टेल स्ट्राइक का सामना करना पड़ा, जिसके बाद DGCA ने एयरलाइन को उड़ान के कॉकपिट क्रू को उतारने का आदेश दिया.

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023: चार मैचों की मेजबानी मिलने पर PCB चीफ ने जताई खुशी, जय शाह की तारीफ में कही ये बात

यह भी पढ़ें: Driving Licence: अब लाइसेंस के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे RTO के चक्कर, 7 दिनों के भीतर घर पहुंचाएगी परिवहन विभाग

दिल्ली हवाई अड्डे पर भी टकरा गया था विमान

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बताया था कि इंडिगो A321-252NX विमान VT-IMG कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ा था और लैंडिंग के समय पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया. बताया गया है कि विमान के उतरने के दौरान चालक दल ने महसूस किया कि लैंडिंग के दौरान कुछ गड़बड़ी हुई है. इसको लेकर डीजीसीए ने कहा कि लैंडिंग के दौरान विमान के पिछले हिस्से का निचला हिस्सा रनवे की सतह को छू गया और क्षतिग्रस्त हो गया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

7 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

25 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

47 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

50 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

58 minutes ago