देश

Deepotsav in Ayodhya: रामलला की नगरी अयोध्या में मनाया जाएगा भव्य दीपोत्सव, सीएम योगी ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का रखा लक्ष्य

Deepotsav in Ayodhya: केंद्र में बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में ‘महा जनसंपर्क कार्यक्रम’ में हिस्सा लिया. सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी अगले साल जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के अभिषेक समारोह का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने कहा, ” इस साल के अंत में भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा.” भव्य दीपोत्सव आयोजन की बात करते हुए, सीएम ने घोषणा की कि इस वर्ष ‘धर्मनगरी’ अयोध्या में 21 लाख दीये जलाए जाएंगे.

“त्रेता युग” में प्रचलित “राम राज्य” की ओर अग्रसर है अयोध्या: सीएम योगी

बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट ने कथित तौर पर पीएम मोदी को अगले साल 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया है. हालांकि, पीएम कार्यालय से आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है. साथ ही सीएम योगी ने बीजेपी सांसदों से अयोध्या में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों में शामिल होने का आग्रह किया है. उन्होंने शहर की प्रशंसा करते हुए कहा कि अयोध्या “त्रेता युग” में प्रचलित “राम राज्य” की ओर अग्रसर है, और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश को प्रेरित कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा और प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है.

सीएम योगी बोले- दिल्ली के राजपथ की तुलना में होंगी अयोध्या की सड़कें

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या की सड़कें दिल्ली में राजपथ की तुलना में होंगी, यहां तक कि सुग्रीव किला के साथ राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली सड़क को भक्ति पथ का नाम दिया जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर हैं.

यह भी पढ़ें:  30 साल बाद बन रहा शनि का ऐसा अद्भुत संयोग, इन राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता

पिछले साल जलाए गए थे 17 लाख दीये

बताते चलें कि भगवान श्रीराम की नगरी में पिछले साल दीपोत्सव पर 17 लाख दीपक राम की पैड़ी के घाटों पर जलाए गए थे. इतने सारे दीये को अवध यूनिवर्सिटी के वालंटियर ने जलाए थे. बताया गया कि 17 लाख दीये जलाने में 3000 टीन तेल का इस्तेमाल हुआ था. पिछले साल इस कार्यक्रम में करीब 3 दिनों का समय लगा था. एक दिन दीपक सजाए गए थे. दूसरे दिन बतिया लगाई गई थी. तीसरे दिन दीपक प्रज्जवलित किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago