indore news
Indore Leopard Attack: इंदौर के बाहरी इलाके बिचोली मर्दाना में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झाड़ियों में छिपा एक तेंदुआ अचानक सड़क पर आ गया और मोटरसाइकिल से गुजर रहे एक डिलीवरी मैन पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिलीवरी मैन रोज की तरह अपने काम पर जा रहा था. जैसे ही वह बिचोली मर्दाना क्षेत्र से गुजर रहा था, अचानक सड़क किनारे की झाड़ियों से तेंदुआ निकला और उसकी बाइक पर झपट पड़ा. हमले से युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया. अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए.
स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर और हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को वहां से भगाने की कोशिश की. लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ भाग गया. घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. अधिकारियों ने आसपास के लोगों से सतर्क रहने, अकेले सुनसान रास्तों से न गुजरने और किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: बंगाल पुलिस का इंसाफ! रात के 12:45 बजे, छीनी राइफल और चली गोली, 12 साल की मासूम का दरिंदा ढेर
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हमले में डिलीवरी मैन घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.फिलहाल वन विभाग तेंदुए की तलाश में जुटा है और उसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है. इस घटना के बाद बिचोली मर्दाना और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच भय का माहौल है. लोग अब शाम ढलने के बाद बाहर निकलने से भी बच रहे हैं, क्योंकि किसी को नहीं पता कि झाड़ियों के पीछे अगली बार कौन-सा खतरा छिपा बैठा हो.
भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
MAHARASHTRA'S QUANTUM AMBITIONS IN LONDON: महाराष्ट्र को देश की क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राजधानी…
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…
Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…