देश

आधी रात… फार्म हाउस का वो बंद कमरा और साली का विवाद! बीच में आई पत्नी को पति ने घसीट-घसीटकर मार डाला

Indore Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक फार्म हाउस पर साली को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने जानकारी मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

इंदौर के एक फार्म हाउस पर साली से हुए विवाद के बाद, बीच-बचाव करने आई पत्नी सुमन की उसके पति राहुल वर्मा ने लकड़ी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इंदौर ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इंदौर के फार्म हाउस पर हुई वारदात

मध्य प्रदेश के इंदौर ग्रामीण इलाके में स्थित नर्मदा-शिप्रा लिंक के पास एक फार्म हाउस में यह खौफनाक वारदात हुई. उमरिया का रहने वाला राहुल वर्मा पिछले तीन महीनों से अपनी पत्नी सुमन और बच्चों के साथ इस फार्म हाउस पर चौकीदारी का काम कर रहा था. पूरा परिवार फार्म हाउस परिसर में ही बने एक शेड में रह रहा था.

साली को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, 2 और 3 तारीख की दरमियानी रात को राहुल का अपनी साली को लेकर पत्नी से विवाद हो गया. साली पिछले कई दिनों से उसी फार्म हाउस पर उनके साथ रह रही थी. किसी बात से नाराज होकर राहुल ने पहले अपनी साली का मोबाइल फोन तोड़ दिया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी.

पत्नी को उतारा मौत के घाट

जब राहुल अपनी साली को पीट रहा था, तब उसकी पत्नी सुमन बीच-बचाव करने पहुंची. इससे गुस्साए राहुल ने सुमन पर ही हमला बोल दिया. आरोपी ने लकड़ी से सुमन पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे जमीन पर घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा. गंभीर चोटें आने के कारण सुमन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

पुलिस जांच शुरु

घटना की सूचना मिलते ही इंदौर ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (इंदौर ग्रामीण) उमाकांत चौधरी के मुताबिक, पुलिस ने तुरंत आरोपी पति राहुल वर्मा को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें:  खाकी पर दाग! भिलाई में रिश्वतखोरी के आरोप में दो उप निरीक्षक निलंबित, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

4 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

13 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

40 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

41 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

50 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

52 minutes ago