Bharat Express DD Free Dish

खाकी पर दाग! भिलाई में रिश्वतखोरी के आरोप में दो उप निरीक्षक निलंबित, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

NDPS Case Bhilai: एनडीपीएस (NDPS) मामले में राहत देने के नाम पर 50,000 रुपये की घूस मांगने वाले भिलाई के दो उप निरीक्षकों को ऑडियो वायरल होने के बाद उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया गया है.

NDPS Case Bhilai Image

NDPS Case Bhilai: छत्तीसगढ़ से बेहद गंभीर मामला सामने आया है. भिलाई एनडीपीएस (NDPS) केस में राहत देने के लिए पुलिस का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है. इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर्ग एसएसपी ने दो उप निरीक्षकों (Sub-Inspectors) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

भिलाई में एक एनडीपीएस मामले में आरोपी को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था. शिकायतकर्ता महिला के आरोपों और ऑडियो साक्ष्य के आधार पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने भिलाई-3 थाने के उप निरीक्षक तुलसीराम साहू और खुर्सीपार थाने के उप निरीक्षक देव लाल साहू को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है. मामले की विभागीय जांच छावनी सीएसपी को दी गई है.

पुलिस विभाग में हड़कंप

भिलाई-3 थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर एक कथित रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल हुआ. इस ऑडियो में पुलिस अधिकारियों द्वारा एनडीपीएस (Narcotics) मामले के आरोपी पक्ष को राहत देने और कानूनी कार्रवाई से बचाने के बदले मोटी रकम की मांग की जा रही थी. ऑडियो के सार्वजनिक होते ही पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया (NDPS Case Bhilai).

एसएसपी की सख्त कार्रवाई

वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने भिलाई-3 थाने में पदस्थ उप निरीक्षक (Sub-Inspector) तुलसीराम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. तुलसीराम साहू पर आरोप है कि उन्होंने केस को रफा-दफा करने के लिए शिकायतकर्ता महिला से 50 हजार रुपये की मांग की थी. महिला ने पैसों के लेन-देन और मानसिक दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है.

पुलिस जांच शुरू

इस भ्रष्टाचार के मामले की आंच केवल भिलाई-3 थाने तक ही सीमित नहीं रही. मामले में संलिप्तता और कथित संदेहास्पद भूमिका को देखते हुए खुर्सीपार थाने के उप निरीक्षक देव लाल साहू को भी सस्पेंड कर दिया गया है. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी छावनी क्षेत्र के सीएसपी (CSP) को सौंपी गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे.

यह भी पढ़ें: क्या T20 टीम से कटेगा हार्दिक पंड्या का पत्ता? वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बना बड़ा मास्टरप्लान

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read