देश

इंदौर में अजूबा! 1,2,3 नहीं शबनम ने पूरे 4 बच्चों को दिया जन्म, जच्चा और बच्चे टनाटन

Indore Miracle: इंदौर के क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में एक महिला ने मंगलवार को एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. नवजातों में तीन लड़की और एक लड़का शामिल हैं. जन्म के तुरंत बाद बच्चों की नाजुक स्थिति को देखते हुए, डॉक्टर ने उन्हें बेहतर उपचार और निगरानी के लिए अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया है.

डॉक्टर रितेश पालिया ने बताया कि प्रसव सामान्य से अधिक जटिल था, लेकिन चिकित्सा टीम ने सफलतापूर्वक डिलीवरी करवाकर मां और बच्चों को सुरक्षित किया. उन्होंने कहा कि चारों बच्चों का वजन अपेक्षाकृत कम है, इसलिए उन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता है. डॉक्टरों की एक टीम बच्चों की स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है. प्रसूता मां की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

परिवार में खुशियों का माहौल

घटना पूरे अस्पताल परिसर में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं परिवार में भी खुशी का माहौल है. महिला का नाम शबनम मंसूरी है और वे धार रोड की रहने वाली हैं. डॉक्टर्स के अनुसार महिला का आइवीएफ पद्धति से इलाज किया जा रहा था. जिसमें एक नवजात का वजन 700 ग्राम है. अन्य तीन नवजात का वजन 1 किलो ग्राम से लेकर 1 किलो 200 ग्राम तक है.

ये भी पढ़ें: ‘हम ही कर रहे हैं जिहाद’, मौलाना मदनी ने कहा- यह इस्लाम में पवित्र, समझाई परिभाषा

Indore से पहले भी आए हैं ऐसे मामले

इंदौर (Indore Me Azooba) में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है. साल 2024 में कन्नौद (देवास) की 24 साल की मर्जिया ने इंदौर के निजी अस्पताल में एक साथ चार बच्चियों को जन्म दिया था. सभी प्री-मेच्योर थे. इस कारण इन्हें भी एनआईसीयू में रखा गया था. इसके पूर्व 2023 में इंदौर में ही एक महिला ने प्राइवेट हॉस्पिटल में तीन बच्चों को जन्म दिया था.

ऐसे जन्म को लेकर क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे कई शिशुओं की एक साथ डिलीवरी में जोखिम अधिक होता है. अधिकांश बार बच्चों का वजन सामान्य से कम होता है, उन्हें नवजात गहन देखभाल की आवश्यकता होती है. लेकिन सफल प्रसव और चिकित्सकीय देखभाल ये दिखाती है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, अनुभवी टीम और समय पर हस्तक्षेप नन्हे जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

10 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

58 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago