फैक्ट चेक

कर्नाटक की राजनीति में भूचाल: अमित शाह ने चंद्रबाबू नायडू को डीके शिवकुमार से भेजा मिलने, जानें सच

कर्नाटक में मुख्यमंत्री के पद के लिए खींचतान जारी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर उससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार की मुलाकात का है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने चंद्रबाबू नायडू को डी.के. शिवकुमार से मिलने को कहा है. लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है. आइए जानते है इस मुलाकात की सच्चाई.

क्या है यूजर का दावा?

30 नवंबर को एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया. यूजर ने अपने कैप्शन में दावा करते हुए लिखा कि ‘खेला होबे अमित शाह जी ने नायडू साहब की ड्यूटी लगा दी है…अब तो कर्नाटक भी गयो’

 

अब ये पोस्ट वायरल होकर सभी तक पहुंच रहा है, जिनमें से कई लोग इसे कर्नाटक की राजनीति में चल रहे उठापटक से जोड़कर आगे शेयर कर रहे हैं.

क्या सच है दावा?

इस सनसनी खबर के वायरल होने पर हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने पुष्टि के लिए जांच शुरू की. टीम ने वीडियो को रिवर्स सर्च किया तो हमें एक यूट्यूब चैनल मिलता है. इस चैनल पर यही वीडियो अपलोडेड मिलता है. लेकिन खास बात ये है कि वीडियो 29 दिसंबर 2023 को अपलोड किया गया है, यानी ये वीडियो 2 साल पुराना है.

जांच को आगे बढाने पर हमें इससे जुड़ी एक रिपोर्ट भी मिली, जो 29 दिसंबर 2023 की ही है. रिपोर्ट की माने तो, ये मुलाकात बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुई थी. उस समय चंद्रबाबू हैदराबाद से कुप्पम जाने के लिए यात्रा पर थे. वहीं, डी.के. शिवकुमार कांग्रेस की बैठक में शामिल होने नागपुर जा रहे थे और संयोगवश दोनों की भेंट हो गई थी.

बता दें कि इस घटना को एक तेलुगु न्यूज वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया गया था.

यानी की वीडियो को झूठे दावे के साथ वायरल किया जा रहा है. इस वीडियो का कर्नाटक में चल रहे मौजूदा राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. ये वीडियो केवल सोशल मीडियो पर भ्रम फैलाने के लिए शेयर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने कहा, बी एन राव साहब द्वारा निर्मित है संविधान, जानें वायरल पोस्ट का सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

6 hours ago