फोटो क्रेडिट- भारत एक्सप्रेस
Indore Viral Reel Girl: इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित लैंटर्न चौराहे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवती रील बनाने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहनों के आगे लेटी नजर आ रही है. युवती के इस अंदाज के चलते चौराहे पर यातायात प्रभावित होता दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और युवती की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है.
वायरल वीडियो में युवती सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग के बीच वाहनों के सामने लेटती दिखाई दे रही है. इतना ही नहीं, वीडियो में वह सिगरेट पीने की एक्टिंग भी करती नजर आ रही है. जिस दौरान यह वीडियो बनाया गया, उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग युवती के इस तरीके पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सड़क पर इस तरह का स्टंट करना न केवल दूसरों के लिए परेशानी पैदा करता है, बल्कि हादसे का कारण भी बन सकता है.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. अधिकारियों के मुताबिक वीडियो के आधार पर युवती की पहचान और उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. इसके बाद नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी. क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए जांच की बात कही है. उन्होंने कहा कि इस तरह सड़क पर वीडियो बनाना गलत है और यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है.
यह भी पढ़ें: NH-20 पर मुआवजे की मांग को लेकर युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, हाथ में पेट्रोल की बोतल ले आत्मदाह की दी धमकी
पुलिस की ओर से इन दिनों नशे से दूरी को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. ऐसे में वायरल वीडियो में युवती का सिगरेट पीने की एक्टिंग करना भी चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि युवती का नाम प्रकृति गौर है और सोशल मीडिया पर उसके करीब 8 हजार फॉलोअर्स हैं. हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी. अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया कंटेंट के लिए सार्वजनिक सड़कों पर यातायात बाधित करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है.
भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…