उत्तर प्रदेश

यूपी के चंदौली में मौत का कुआं: एक-एक कर उतरे 5 लोग, 3 की गई जान

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां कुएं में उतरे 3 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. वहीं 2 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान मुजसेर आलम, मोनू और वारिश अली के रूप में हुई है. वहीं समशेर और मेराज की हालत गंभीर बताई जा रही है. इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया. आशंका है कि लंबे समय से कुआं बंद पड़ा था, जिसकी वजह से वहां जहरीली गैस भर गई थी.

एक-एक कर सभी लोग कुएं में उतरे और हो गई मौत

यह पूरा मामला जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के किडहिरा गांव का है. जहां कुएं में लगा समर्सिबल पंप खराब हो गया था. खराब पंप को कुएं से निकालने के लिए 4 लोग अंदर पहुंचे थे. कुएं के अंदर मौजूद जहरीली गैस के चलते अंदर गए सभी लोग अचेत हो गए. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं चौथे व्यक्ति समशेर की हालत गंभीर है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इसी दौरान लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को कुएं के पास जाने से रोक दिया.

कुएं में थी जहरीली गैस

वहीं घटना की सूचना जब मृतकों के परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. आशंका जताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस थी, जिसकी वजह से वहां पहुंचते ही लोग अचेत होकर गिर पड़े.

ये भी पढ़ें- ‘ABCD हमने सिखाई…’ जयंत चौधरी ने अखिलेश की लगाई क्लास, चवन्नी वाले बयान पर भड़के RLD अध्यक्ष

मौके पर मौजूद लोगों ने मीडिया को बताया कि कुएं में उतरने वाले ये सभी लोग बिना किसी उपकरण के थे. इसलिए जब अंदर जहरीली गैस मिली तो वो अचेत हो गए. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग उचित सुरक्षा उपकरण पहनकर ही ऐसे काम करें.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 minute ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

18 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

34 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

55 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago