धमकी भरे मैसेज भेजने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार
नोएडा – नोएडा से एक इंस्पेक्टर ने अपने ही विभाग की महिला अधिकारी को अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजने का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस आरोपी इंस्पेक्टर की तलाश कर रही थी. उसे शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी. आरोपी की पहचान अर्पित मलिक इंस्पेक्टर सीजीएसटी ऑडिट के रूप में हुई है, जिसका कार्यालय सेक्टर 62 नोएडा में था.
मामले के मुताबिक, नोएडा में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (सीजीएसटी) विभाग की एक महिला अधिकारी ने नोएडा के फेस 3 थाने में 19 सितंबर को एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके ही दफ्तर में इंस्पेक्टर रैंक का एक अधिकारी उन्हें व्हाट्सएप पर अनुचित टिप्पणियां भेजता है, उन्हें कई बार उसने अपशब्द भी लिखे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता है.
महिला अधिकारी की शिकायत के बाद 20 सितंबर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 504, 506 और 509 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया था. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया था और उसकी तलाश की जा रही थी.
आरोपी को जब इस बात की भनक लगी कि उसके खिलाफ मामला पुलिस तक चला गया है. तो उसने अपना फोन बंद कर दिया था. वह कई दिनों से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे शुक्रवार देर रात को उसे सेक्टर-64 से गिरफ्तार कर लिया.
-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…