Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर को अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार

सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर को अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार

धमकी भरे मैसेज भेजने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार

नोएडा – नोएडा  से एक इंस्पेक्टर ने अपने ही विभाग की महिला अधिकारी को अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजने का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस आरोपी इंस्पेक्टर की तलाश कर रही थी. उसे शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी. आरोपी की पहचान अर्पित मलिक इंस्पेक्टर सीजीएसटी ऑडिट के रूप में हुई है, जिसका कार्यालय सेक्टर 62 नोएडा में था.

मामले के मुताबिक, नोएडा में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (सीजीएसटी) विभाग की एक महिला अधिकारी ने नोएडा के फेस 3 थाने में 19 सितंबर को एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके ही दफ्तर में इंस्पेक्टर रैंक का एक अधिकारी उन्हें व्हाट्सएप पर अनुचित टिप्पणियां भेजता है, उन्हें कई बार उसने अपशब्द भी लिखे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता है.

महिला अधिकारी की शिकायत के बाद 20 सितंबर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 504, 506 और 509 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया था. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया था और उसकी तलाश की जा रही थी.

आरोपी को जब इस बात की भनक लगी कि उसके खिलाफ मामला पुलिस तक चला गया है. तो उसने अपना फोन बंद कर दिया था. वह कई दिनों से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे शुक्रवार देर रात को उसे सेक्टर-64 से गिरफ्तार कर लिया.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital