देश

Instagram Down: अचानक फिर ठप हुआ इंस्टा, जानिए बार-बार क्यों आती है ये दिक्कत?

Instagram Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आज एक बार फिर ठप हो गया है. दुनियाभर के यूजर्स को ऐप एक्सेस करने, मैसेज देखने, फीड लोड होने और स्टोरीज़/रील्स अपलोड करने में दिक्कत आ रही है. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक,  भारत में सुबह करीब 8:00 बजे से समस्या शुरू हुई और 8:59 बजे सबसे बड़ा स्पाइक देखा गया. करीब 10,000 से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज हो चुकी हैं, और प्रभावित यूजर्स की असली संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है.

सुबह से क्यों आ रही समस्या?

Downdetector के आंकड़ों की बात करें तो  भारत में सबसे ज्यादा शिकायतें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से आई हैं. यूजर्स ने X पर लिखा कि “इंस्टाग्राम DM उस समय डाउन हो जाता है जब मैं कोई जरूरी मैसेज भेजना चाहता हूं” और “हर कोई ट्विटर पर ये देखने के लिए दौड़ रहा है कि क्या इंस्टाग्राम डाउन है. वहीं  कई यूजर्स ने बताया कि ऐप क्रैश हो रहा है, लॉगिन नहीं हो रहा और रील्स लोड नहीं हो रही.

बार-बार डाउन क्यों हो जाता है इंस्टा?

इंस्टाग्राम के बार-बार डाउन होने के पीछे दो मुख्य वजहें होती हैं:

प्लेटफॉर्म और टेक्निकल दिक्कतें– जब मेटा अपनी सेवाओं में बड़ा अपडेट, सर्वर शिफ्ट, कॉन्फ़िगरेशन बदलाव या मेंटेनेंस करती है, तो सिस्टम में गड़बड़ी आ जाती है. इसका असर एक साथ करोड़ों यूजर्स पर पड़ता है. ऐसे समय पर ऐप लॉगिन नहीं होता, फीड नहीं लोड होती और स्टोरीज़/रील्स नहीं चलतीं. यह ग्लोबल या रीजनल आउटेज होता है, जो कुछ मिनटों से लेकर कई घंटों तक चल सकता है.

यूजर के फोन या नेटवर्क से जुड़ी लोकल समस्या– कई बार दिक्कत सिर्फ आपके डिवाइस तक सीमित होती है. अगर ऐप का वर्जन पुराना हो, फोन में स्टोरेज या RAM कम हो, बहुत ज्यादा कैश जमा हो गया हो, या इंटरनेट कनेक्शन कमजोर हो, तो भी इंस्टाग्राम बार-बार हैंग, फ्रीज़ या “कुछ गलत हो गया” मैसेज दिखा सकता है.

ये भी पढ़ें: आपकी रसोई तक पहुंची खाड़ी की जंग! गैस सिलेंडर ₹60 महंगा और बुकिंग का गैप भी बढ़ा, जानिए आपके शहर का नया रेट

समस्या होने पर क्या करें?

  • सबसे पहले डाउनडिटेक्टर या X पर चेक करें कि क्या यह ग्लोबल आउटेज है या सिर्फ आपके साथ हो रहा है.
  • अगर लोकल समस्या है तो ऐप अपडेट करें.
  • कैश और डेटा क्लियर करें.
  • नेटवर्क बदलकर देखें (Wi-Fi से मोबाइल डेटा या उल्टा).
  • फोन रीस्टार्ट करें.
  • जरूरत पड़ने पर ऐप अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

2 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

15 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

17 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

20 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

21 minutes ago