Bharat Express DD Free Dish

आपकी रसोई तक पहुंची खाड़ी की जंग! गैस सिलेंडर ₹60 महंगा और बुकिंग का गैप भी बढ़ा, जानिए आपके शहर का नया रेट

LPG Price Hike India: खाड़ी देशों में चल रही जंग की आंच अब भारत के रसोई तक पहुंच गई है. सरकार ने जहां घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा कर दिया है. वहीं अब गैस की बुकिंग भी 21 दिन के बजाए अब 25 दिनों के अंतराल पर कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि ऐसा करने का मकसद गैस की जमाखोरी को रोकना है.

LPG Price Hike India

गैस सिलेंडर 60 रुपये हुआ महंगा (तस्वीर- AI जेनरेटेड)

LPG Price Hike India: खाड़ी देशों में चल रही जंग की आंच अब भारत के रसोई तक पहुंच गई है. सरकार ने जहां घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा कर दिया है. वहीं अब गैस की बुकिंग भी 21 दिन के बजाए अब 25 दिनों के अंतराल पर कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि ऐसा करने का मकसद गैस की जमाखोरी को रोकना है.

ईरान और खाड़ी के देशों के बीच मौजूद स्टेट ऑफ होर्मुज को ईरान ने बंद कर दिया है. ईरान ने चेतावनी दी है कि इस इलाके से सिर्फ रूस और चीन के जहाज ही पार जा सकते हैं. जिसकी वजह से इस रूट से कोई भी तेल या गैस टैंकर नहीं जा रहा है.

जेब पर पड़ने लगा असर

देश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब आम लोगों की जेब पर असर पड़ना शुरू हो गया है. दिल्ली में जहां पहले एक गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये थी. तो वहीं अब यह 60 रुपये बढ़कर 913 रुपये हो गया है.

पटना में जहां पहले गैस सिलेंडर 951 रुपये में मिल रहा था. वो अब 1011 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा जो गैस सिलेंडर भोपाल में पहले 858 रुपये का मिलता था, वो अब बढ़कर 918 रुपये का हो गया है.

सरकार ने बनाई हाई-लेवल कमेटी

पेट्रोल और गैस संकट को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने हाई-लेवल कमेटी बनाई है. जिसमें तीन तेल कंपनियों के कार्यकारी निदेशकों शामिल हैं. जो तेल और गैस की सप्लाई की समीक्षा करेंगे.

गैस की सप्लाई में संकट को देखते हुए सरकार ने देश भर में एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955 भी लागू कर दिया है. वहीं सभी ऑयल रिफाइनरीज को LPG उत्पादन बढ़ाने के भी निर्देश दिये गए हैं. ताकि घरेलू गैस की किल्लत को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें- प्यार में 1900 KM का सफर: प्रेमी से मिलने रातों-रात मुंबई से मुजफ्फरपुर आई लड़की, मंदिर में रचाई शादी

कब तक सुधरेंगे हालात?

दैनिक भास्कर ने इंडियन ऑयल के मुख्य महाप्रबंधक के.एम ठाकुर के हवाले से बताया है कि, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार वैकल्पिक कार्गो मंगा सकती है. इसके अलावा जी7 देश अपने इमरजेंसी तेल भंडार से सप्लाई जारी रखने पर चर्चा कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read