लखनऊ एयरपोर्ट- फोटो-सोशल मीडिया
Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट के आस-पास स्थित मीट की दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं. हवाई अड्डा पर्यावरण समिति की बैठक में एयरपोर्ट के आस-पास कूड़े के ढेर और मीट की दुकानों का मुद्दा उठाया गया था. इसके बाद अपर आयुक्त प्रशासन रणविजय यादव ने नगर निगम व अन्य विभागों को बिना देरी ऐसी दुकानें हटाने और कचरा सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही तय सीमा से ऊंचे भवनों, हवाई अड्डे की सीमा के पास अवैध वाहन पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
बता दें कि लखनऊ एयरोपोर्ट के आस-पास से मीट व कचरा हटाने के निर्देश देते हुए अपर आयुक्त ने कहा कि हवाई अड्डे के करीब पक्षियों और वन्य जीवों को आकर्षित करने वाले कचरे के कारण विमान यात्रियों को जोखिम हो सकता है. पक्षी विमान से टकरा सकते हैं. ऐसे में गंभीरता से जल्द कार्रवाई करें. उन्होंने एयरपोर्ट से जल निकासी लाइन को मुख्य शहर की लाइन से जोड़ने के निर्देश दिए हैं.
ये भी पढ़ें- भारत केवल राजनयिक माध्यमों से शुरू कर सकता है टूटे चावल की विदेशी शिपमेंट, जानें पहले क्यों लगी थी रोक
बता दें कि अपर आयुक्त प्रशासन रणविजय यादव की अध्यक्षता में कमिश्नर दफ्तर सभागार में इस मामले को लेकर बैठक हुई और इसी के बाद इस मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए आयुक्त ने जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. बैठक में लखनऊ एयरपोर्ट, डीजीसीए के अधिकारी भी मौजूद रहे. इस मौके पर अपर आयुक्त रणविजय यादव ने नगर निगम व अन्य विभागों को बिना देरी किए मीट की सभी दुकानों व यहां के आस-पास फैले कचरे को साफ करवाने के निर्देश दिए हैं.
इसके साथ ही हवाई अड्डे की सीमा के पास बने अवैध पार्किंग स्थलों और ऊंची इमारतों पर भी जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होने हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों को लेकर चिंता जताई और कहा कि, हवाई अड्डों के करीब पक्षियों व अन्य वन्य जीवों को आकर्षित करने वाला कचरा न फेंका जाए. इससे पक्षी विमान से टकरा सकता है और यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है. इसी के साथ उन्होंने एयरपोर्ट से जल निकासी लाइन को मुख्य शहर की लाइन से जोड़ने के निर्देश भी दिए.
-भारत एक्सप्रेस
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…
राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…