देश

जम्मू कश्मीर के राजौरी में हुईं रहस्यमयी मौतों की वजह ढूंढेगी अंतर-मंत्रालयी टीम, गृह मंत्रालय ने किया गठन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के राजौरी जिले में रहस्यमयी बीमारी से पिछले छह सप्ताह में हुई तीन मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए गृह मंत्रालय की अगुवाई में एक अंतर-मंत्रालयी टीम के गठन का आदेश दिया है. यह कदम इस क्षेत्र में हुई संदिग्ध मौतों की गहन जांच करने और इसके कारणों का पता लगाने के लिए उठाया गया है.

टीम में अलग-अलग मिनिस्ट्री के एक्सपर्ट शामिल

टीम में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हैं. इसके अलावा, इस टीम में पशुपालन, खाद्य सुरक्षा और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के विशेषज्ञ भी सहायता प्रदान करेंगे. विशेषज्ञों की मदद से इन मौतों का कारण जानने और भविष्य में इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

आज से दौरा करेगी एक्सपर्ट की टीम

जानकारी के अनुसार, यह टीम रविवार से प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेगी और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर तत्काल राहत पहुंचाने के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाएगी. टीम की प्राथमिकता स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और इस समस्या का समुचित समाधान खोजना होगी.

गृह मंत्रालय द्वारा गठित इस विशेष टीम के माध्यम से राज्य सरकार को विशेषज्ञों की सहायता मिलेगी और उम्मीद की जा रही है कि मामले की तह तक पहुंचा जाएगा और स्थानीय लोगों के लिए राहत उपायों को तत्काल लागू किया जाएगा. इसके साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill: बजट सत्र में आएगा वक्फ संशोधन बिल? सरकार ने पूरी की तैयारी

गृह मंत्रालय ने यह भी सुनिश्चित किया है कि देश के कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों की सेवाएं इस मामले में जुटाई जाएंगी, ताकि मौतों के कारणों को सही तरीके से समझा जा सके और इस मामले में कोई भी संदेह न रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

9 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

22 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

24 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

36 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago