बजट पेश करती वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण.
Interim budget 2024 update FM nirmla sitharaman Speech: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्ध्यिों का बखान किया. बता दें कि यह बजट अंतरिम बजट है क्योंकि दो महीने बाद ही लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में नई सरकार इस साल का पूर्ण बजट पेश करेगी. ऐसे में आइये जानते हैं वित्त मंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातेंः
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ठीक 11 बजे अपने बजट भाषण की शुरुआत की. उन्होंने बजट भाषण की शुरुआत मोदी सरकार की उपलब्ध्यिों से की. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बड़े ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं. कई नई योजनाएं शुरू की गईं वहीं रोजगार के मोर्चे पर भी बड़े ही सख्त कदम उठाए गए हैं. ग्रामीण विकास के लिए भी कई बड़े काम किए गए. इन सबके अलावा आवास, जल और गैस को लेकर तेजी से पूरे देश में काम हुआ. इतना ही हमारी सरकार पिछले 4 सालों से देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करवा रही है.
वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले साल भारत के विकास केे लिए बड़े ही महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं. पीएम मोदी का पूर्ण विश्वास है कि गरीब, महिला, अन्नदाता, गरीब, किसान उन्नत हो तरक्की करे। उन्होंने कहा कि यही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
1. 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाए
2. मुद्रा योजना के तहत 30 करोड़ के ऋण महिलाओं को दिए गए.
3. 70 फीसदी से ज्यादा घर पीएम आवास के तहत महिलाओं को दिए गए.
4. भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था
5. जीएसटी कलेक्शन में तेजी से वृद्धि
6. आम लोगों की आय 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ी
7. हमारी सरकार ने तीन तलाक को खत्म किया.
8. 78 लाख से अधिक लोगों को स्वनिधि का लाभ मिला.
मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…