मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर खूब गर्दा उड़ा रही ‘हनुमान’, 8वें नंबर की टॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म अब 3D में भी होगी रिलीज

HanuMan box office: एक्टर तेज सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. सुपरहीरो पर बेस्ड डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की माइथोलॉजिकल ‘हनुमान’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हो चुकी है. छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर धमाल मचाया है. महज कुछ ही दिनों में ‘हनुमान’ ने अपने कलेक्शन से सभी को हैरान कर दिया है. ‘हनुमान’की कहानी के साथ बैकग्राउंड और VFX भी काफी कमाल के हैं. ऐसे में अब ‘हनुमान’टॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 8वें नंबर पर जा पहुंची है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

फिल्म अब 3D में भी होगी रिलीज

तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ ने ओपनिंड डे से ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है. रिलीज के बाद से ही प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन की तारीफ हो रही है. फिल्म में इस्तेमाल किए गए रियल बैकग्राउंड और वीएफएक्स की वजह से इसे आदिपुरुष से भी कंपेयर किया गया था. अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

मेकर्स का कहना है कि इस गर्मी में देश भर में 3डी वर्जन रिलीज कर सकते हैं. हालांकि, अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आई है. उम्मीद है कि ये घोषणा भी जल्द ही हो जाएगी. बात करें फिल्म के कहानी की तो ये कहानी हनुमंथ नाम के एक छोटे से चोर को लेकर बनाई गई है. वो छोटा सा चोर एक कीमती पत्थर के पीछे महाशक्तियों को हासिल कर लेता हैं.

बॉक्स ऑफिस पर उड़ा रही गर्दा

तेजा सज्जा की हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा अड़ा दिया है. हालांकि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के साथ तुलना की गई थी. इसके बाद भी हनुमान ने हार नहीं मानी और हर दिन बेहतरीन कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने भारत में अबतक 178.70 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. अब फैंस इस फिल्म को 3डी में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘युवाओं के भविष्य और करियर को भी देखना होता है’, सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में याचिका ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने के आदेश को चुनौती…

1 minute ago

अब नहीं हो पाएगा CJP का प्रोटेस्ट? दिल्ली पुलिस ने बताए 3 कारण

CJP Protest Permission Denies: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन…

16 minutes ago

पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला

Jewar Airport Renamed On PM Modi Name: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने गौतमबुद्धनगर के…

34 minutes ago

हूतियों से भी मार खाएगा पाकिस्तान…! सऊदी के एयरपोर्ट पर लगातार हमले, देखते रह गया तुर्किये

Saudi Arabia Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट पर हमले…

42 minutes ago

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

1 hour ago