फोटो सोशल मीडिया
UP News: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में सितम्बर के महीने में इंटरनेशनल ट्रेड शो के रूप में बड़ा आयोजन होने जा रहा है. इस मौके पर पूरी दुनिया गायन, नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रभु श्रीराम की महिमा के बारे में जानेगी. कार्यक्रम का आयोजन 21 से 25 सितंबर के बीच होगा, जिसमें पूरी दुनिया के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इस शो की थीम ही प्रभु श्रीराम पर रखी गई है. लोक कलाकार अपने-अपने हुनर से भगवान श्रीराम की महिमा और आदर्शों का वर्णन करेंगे. एक विशेष सत्र में ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु अध्यात्म और व्यक्तित्व विकास पर पर चर्चा भी करते नजर आ सकते हैं. कार्यक्रम का आयोजन इंडिया एक्सपो सेंटर में होगा.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम के जरिए भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विविधता और विरासत की झलक पूरी दुनिया को देखने को मिलेगी. इसी के साथ पूरी दुनिया को जन-जन के नायक भगवान राम के बारे में जानने का मौका मिलेगा. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी और तमाम केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. दुनियाभर से इंटरनेशनल ट्रेड शो में हिस्सा लेने के लिए अतिथि भी आ रहे हैं, जिनका स्वागत कल्चरल ग्रुप के कलाकार करेंगे और लोकगीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत करेंगे.
ये भी पढ़ें- Rajasthan: महिला ने IAS ऑफिसर को हनीट्रैप में फंसाने की दी धमकी, बोली- शादी करे नहीं तो दे 1.50 करोड़ रुपये
बता दें कि उद्घाटन सत्र में एक कल्चरल टैब्ल्यू (cultural tableau) भी कलाकारों द्वारा पेश किया जाएगा, जिसमें ब्रज, पूर्वांचल, अवध, पश्चिमांचल, रूहेलखंड और बुंदेलखंड के कलाकारों की प्रस्तुतियां विदेशी मेहमानों को देखने को मिलेंगी. कलाकार लोकगीतों के माध्यम से भगवान श्रीराम की महिमा का वर्णन करेंगे और गाथा सुनाएंगे. इसी के साथ ही कार्यक्रम में हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को भी देखने का मौका विदेशी अतिथियों को मिलेगा. देश भर के बड़े-बड़े शिल्पी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. कार्यक्रम में अवध और बुंदेलखंड के कलाकारों में प्रभु श्रीराम से जुड़े लोकगीतों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा. मालूम हो कि इस मौके पर राम के संबंधित गीत, लोकगीत और रामायण पर आधारित कथक नृत्य नाटिका का मंचन भी सांस्कृतिक संध्या के दौरान होगा.
-भारत एक्सप्रेस
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…