देश

Sanatana Dharma Row: बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय के खिलाफ DMK ने दर्ज कराई FIR, लगाए ये आरोप…

सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर छिड़े घमासान के बीच डीएमके नेता ने बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि बीजेपी नेता ने जान-बूझकर तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ सनातन धर्म की टिप्पणी को लेकर अफवाह फैलाई.

बीजेपी आईटी सेल के चीफ पर FIR दर्ज

डीएमके लीगल विंग के आयोजक एडवोकेट दिनाकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने बीजेपी आईटी सेल के प्रेसीडेंट अमित मालवीय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. अमित मालवीय ने उदयनिधि स्टालिन के भाषण का गलत मतलब निकालकर उसे प्रसारित किया. इस कृत्य से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है.

सनातन धर्म पर दिया था विवादित बयान

बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के उन्मूलन की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया और कोरोना वायरस से जैसा है. इसलिए ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्मूलन करना चाहिए. उदयनिधि ने सनातन उन्मूलन महासम्मेलन में ये बात कही थी.

यह भी पढ़ें-  UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 के पहले सपा के तमाम नेता बनाने जा रहे हैं एक नया सियासी मोर्चा, जोड़ेंगे बागी सपाइयों को, अखिलेश की बढ़ी मुश्किलें

माफी मांगने से किया था इनकार

विवाद बढ़ने के बाद भी उदयनिधि अपने दिए गए बयान पर अड़े रहे और माफी मांगने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म एक सिद्धांत है जो लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटता है. इसलिए सनातन धर्म को उखाड़ फेंकना चाहिए. उदयनिधि के बयान पर अमित मालवीय ने कहा था कि उनका ये बयान बहुसंख्यक वर्ग के नरसंहार की ओर इशारा कर रहा है. क्योंकि सनातन धर्म को मानने वाले 80 फीसदी लोग हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago