देश

UP में बुलाया जा रहा विधानसभा का स्पेशल सेशन, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन पहुंचाने पर होगी चर्चा

UP Vidhan Sabha Special Session: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का राज्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार अलग-अलग कार्य योजनाओं पर काम कर रही है. ऐसे में अब राज्य को 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष सत्र के संबंध में मानसून सत्र में ही घोषणा की थी जिसके बाद से विधानसभा सचिवालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.

विशेष सत्र में उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाए जाने के लिए सत्ता व विपक्ष के सदस्यों से सुझाव लिए जाएंगे. उत्तर प्रदेश सरकार इस विशेष सत्र में 36 से 48 घंटे तक उत्तर प्रदेश को 5 वर्षों में वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के संबंध में चर्चा करेगा, जिनके सुझावों पर गौर करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन तक पहुंचाने की कार्य योजना भी तैयार करेगा.

सीएम योगी से चर्चा के बाद तारीख कर दी जाएगी घोषित

सत्र के दौरान सरकार के मंत्री अपने विभाग के स्तर से इस दिशा में चल रही कवायत की जानकारी देंगे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा के बाद विशेष सत्र की तारीख भी घोषित कर दी जाएगी. इस सत्र में आर्थिक जगत से जुड़ी कई हस्तियों को भी संबोधन का मौका दिया जा सकता है.

उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाए जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्य योजना तैयार करने पर भी पूरा फोकस किया हुआ है, जिसके तहत जानी-मानी एजेंसी डेलॉयट को काम सोपा गया है. एजेंसी के प्रतिनिधि प्रदेश में उपलब्ध प्राकृतिक संस्थाओं , औद्योगिक विकास , कृषि पैदावार , निजी और सरकारी क्षेत्र में बढ़ रहे रोजगार के अवसर समेत अन्य पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार करेगी.

– भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

7 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

54 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago