Bharat Express DD Free Dish

Women’s Day 2025: महिला आयोग आज से खुलवाएगा ‘तेरे मेरे सपने’ प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर, युवाओं को दी जाएगी वैवाहिक जीवन से जुड़ी सलाह

Marriage Counseling Centers : महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रीय महिला आयोग 9 राज्यों में 21 प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर “तेरे मेरे सपने” लॉन्च करेगा, जो युवाओं को वैवाहिक जीवन की सही दिशा दिखाएंगे.

womens-day-2025-national-commission-for-women
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Pre-Marital Counseling Centers: 8 मार्च, 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरु की है. इसके तहत, देश के 9 राज्यों में 21 “तेरे मेरे सपने” प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर्स का उद्घाटन किया जाएगा. इन केंद्रों का उद्देश्य युवाओं को वैवाहिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह देना है, जिससे वे अपने रिश्ते को बेहतर ढंग से समझ सकें और सफल विवाह के लिए तैयार हो सकें.

क्या है ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र?

‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र विवाह पूर्व परामर्श प्रदान करने का एक अनूठा प्रयास है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि विवाह से पहले ही जोड़े रिश्ते के सभी पहलुओं को समझ लें, ताकि उनके बीच सही सामंजस्य स्थापित हो सके. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, विजया रहाटकर ने बताया कि यह पहल सफल विवाह के लिए एक बहुत जरूरी कदम है, क्योंकि विवाह केवल दो लोगों के बीच नहीं होता, बल्कि इसमें दो परिवारों के बीच भी समझदारी बनानी होती है.

OYO Rooms Couple

इन केंद्रों में युवाओं को दी जाएगी सलाह

इस परियोजना के तहत युवाओं को विवाह के विभिन्न पहलुओं पर सलाह दी जाएगी. इससे पहले, आयोग ने पुणे में एक कार्यशाला का आयोजन किया था, जिसमें देशभर के परामर्शदाताओं ने भाग लिया और विवाह पूर्व परामर्श की विभिन्न महत्वपूर्ण विधियों पर चर्चा की. इसके बाद, एक सिलेबस तैयार किया गया, जिसे महिला दिवस पर इन केंद्रों में लागू किया गया. इन केंद्रों में सलाह देने वाले काउंसलर को नई दिल्ली में विशेष ट्रेनिंग दी गई है.

इन राज्यों में खोले जाएंगे ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र

विजया रहाटकर ने बताया कि यह केंद्र 9 राज्यों में खोले जाएंगे, जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली, और तिरुवंतपुरम शामिल हैं. इन केंद्रों के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग और पैम्पलेट भी वितरित किए जाएंगे. इसके अलावा, कॉलेजों में सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें. वैसे यह केंद्र केवल 9 राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आवश्यकता के अनुसार इसे अन्य राज्यों में भी विस्तारित किया जाएगा. राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा इस पहल को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी, ताकि समाज में इस नई पहल का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके.

यह भी पढ़िए: समाज में नशा-घरेलू हिंसा के विरुद्ध जागरुकता अभियान चला रहीं ये महिला कमांडोज, जुआ-सट्टा रोकने को भी मुखर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read