देश

Yoga Day 2025: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री से लेकर मंत्री-मुख्यमंत्री तक…देश के नेता अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कब-कहां करेंगे योग, जानिए

International Yoga Day: दुनियाभर में 21 जून 2025 को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापट्टनम में योग करेंगे, गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद में और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर में मौजूद रहेंगे. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संसद में उपस्थित रहेंगे.

यहां जानिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर होने वाले कार्यक्रमों में कौन नेता कहां शिरकत करेंगे…

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापट्टनम में उपस्थित रहेंगे.
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 जून को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे.
  • केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू योग दिवस के अवसर पर देहरादून में रहेंगे.
  • केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आगरा में उपस्थित रहेंगे.
  • केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंदौर के राजवाड़ा में सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लेंगे.
  • केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी झारखंड के पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
  • केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शाहजहाँपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.
  • केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कानपुर में रहेंगे.

दिल्ली सरकार का योग दिवस कार्यक्रम

1 ) छत्रसाल स्टेडियम, दिल्ली
आशिष सूद, माननीय एमओई
प्रवीण खंडेलवाल, सांसद

2) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स झिलमिल
अभय वर्मा, विधायक

3) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ईस्ट विनोद नगर
रविंदर सिंह नेगी, विधायक

4) त्यागराज स्टेडियम
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा (कैबिनेट मंत्री)
रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद; सुश्री बंसुरी स्वराज, सांसद

5) राजीव गांधी स्टेडियम, बवाना
रविंदर सिंह (इंद्राज) (कैबिनेट मंत्री)

6) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रह्लादपुर
योगेंद्र चंदोलिया, सांसद

7) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भारत नगर
पूनम भारद्वाज, विधायक

8) यमुना के किनारे, सोनिया विहार
रेखा गुप्ता, माननीय मुख्यमंत्री
कपिल मिश्रा (कैबिनेट मंत्री)

9) क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर 6, द्वारका
डॉ. पंकज कुमार सिंह (कैबिनेट मंत्री)

10) हॉकी स्टेडियम, अशोक नगर
सरदार मंजींदर सिंह सिरसा (कैबिनेट मंत्री)

ये भी पढ़ें: PM Modi ने पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, लोको पायलट का दावा- दुर्घटना की संभावना कम, सफर होगा आसान

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago