AIIA Yoga Program
AIIA Yoga Program: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने अपने सरिता विहार स्थित परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया. इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) रही.
कार्यक्रम की शुरुआत कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास से हुई. इसमें आयुर्वेदाचार्यों, डॉक्टरों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. योगासनों, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया.
इस दौरान आयोजित योग फ्यूजन सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा. कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और योग की परंपरा को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया. प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया.
AIIA के निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि योग केवल एक दिन मनाने का विषय नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का माध्यम है. उन्होंने लोगों से नियमित योग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा कई जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है.
उन्होंने कहा कि योग तनाव, चिंता और अन्य मानसिक समस्याओं को कम करने में भी मददगार है. इसलिए लोगों को इसे साल के 365 दिन अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए.
योग दिवस के अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी प्रो. प्रजापति ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में भारत के प्रधान न्यायाधीश मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान आयुष मंत्रालय के तहत कार्यरत एक प्रमुख संस्था है, जो आयुर्वेद, योग और भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के क्षेत्र में शिक्षा, उपचार और शोध का कार्य कर रही है. संस्थान का उद्देश्य वैज्ञानिक आधार पर आयुर्वेद और योग को बढ़ावा देकर जनस्वास्थ्य को मजबूत बनाना है.
ये भी पढ़ें- एनआईए कोर्ट ने गैंगस्टर विशाल पचार को भगोड़ा घोषित किया, पोस्टर और ढोल से हुआ ऐलान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, योग और आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया तथा “स्वस्थ आयु के लिए योग” का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाया गया.
-भारत एक्सप्रेस
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…