Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

योग और आयुर्वेद से बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प, AIIA परिसर में डॉक्टरों और छात्रों ने मिलकर दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

AIIA Yoga Program: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने अपने सरिता विहार स्थित परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया. इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रही.

AIIA Yoga Program

AIIA Yoga Program

AIIA Yoga Program: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने अपने सरिता विहार स्थित परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया. इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) रही.

कार्यक्रम की शुरुआत कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास से हुई. इसमें आयुर्वेदाचार्यों, डॉक्टरों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. योगासनों, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया.

योग फ्यूजन रहा आकर्षण का केंद्र

इस दौरान आयोजित योग फ्यूजन सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा. कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और योग की परंपरा को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया. प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया.

AIIA के निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि योग केवल एक दिन मनाने का विषय नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का माध्यम है. उन्होंने लोगों से नियमित योग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा कई जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है.

मानसिक समस्याओं को कम करने में मददगार है योग

उन्होंने कहा कि योग तनाव, चिंता और अन्य मानसिक समस्याओं को कम करने में भी मददगार है. इसलिए लोगों को इसे साल के 365 दिन अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए.

योग दिवस के अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी प्रो. प्रजापति ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में भारत के प्रधान न्यायाधीश मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

आयुष मंत्रालय की प्रमुख संस्था है AIIA

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान आयुष मंत्रालय के तहत कार्यरत एक प्रमुख संस्था है, जो आयुर्वेद, योग और भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के क्षेत्र में शिक्षा, उपचार और शोध का कार्य कर रही है. संस्थान का उद्देश्य वैज्ञानिक आधार पर आयुर्वेद और योग को बढ़ावा देकर जनस्वास्थ्य को मजबूत बनाना है.

ये भी पढ़ें- एनआईए कोर्ट ने गैंगस्टर विशाल पचार को भगोड़ा घोषित किया, पोस्टर और ढोल से हुआ ऐलान

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, योग और आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया तथा “स्वस्थ आयु के लिए योग” का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital