प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (डीआईजी) पर युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. जिस आईपीएस अफसर पर युवती ने इल्जाम लगाया है वो यूपी के एनकांउटर स्पेशलिस्ट बताए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की मानें तो उक्त आईपीएस अफसर के पास पुलिस के 2 विभागों (यूनिट) में DIG का चार्ज है.
महिला ने आरोप लगाया कि “आईपीएस अधिकारी कई दिनों से मेरा पीछा कर परेशान कर रहे थे, लेकिन कल जब फिर उन्होंने ऐसा किया तो मैंने विरोध किया.” बाद में हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई. आरोप है कि पुलिस विभाग के बड़े अफसर होने के कारण लखनऊ पुलिस पीड़िता पर मुकदमा दर्ज नहीं कराने का दबाव बना रही है.
जैसे ही सोशल मीडिया पर ये मामला सुर्खियों में आया तो डीआईजी साहब ने चुप्पी साध ली. युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि “आए दिन डीआईजी साहब मेरा पीछा करते थे, मगर आज उन्होंने मेरे साथ छेड़खानी की है.” सूत्रों के अनुसार, महिला की छेड़खानी की शिकायत को लखनऊ पुलिस ने दबाने की कोशिश की है. साथ ही युवती को शिकायत दर्ज नहीं कराने की सलाह भी दे डाली.
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के मुताबिक, छेड़खानी की घटना के वक्त युवती के साथ मौजूद लोगों ने विरोध किया. इस दौरान अफसर और वहां मौजूद लोगों में जमकर नोकझोंक भी हुई. वहीं आरोप है कि डीआईजी साहब ने भी अपने पद का धौंस दिखाया.
वहीं, इस मामले पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. अमिताभ ठाकुर ने दावा किया कि “मुझे पता है कि कौन आईपीएस युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से और अधिकारियों से अपील करके जांच की मांग करूंगा.”
ये भी पढ़ें: प्यार, धर्म परिवर्तन और शादी…सीमा हैदर की तरह बांग्लादेश से आई जूली कहीं पति को न चढ़ा दे ‘सूली’!
फिलहाल, इस मामले में युवती के पति और परिजनों को ना बोलने की हिदायत दी गई है. साथ ही लखनऊ पुलिस ने भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…