देश

Watch: ताजमहल घूमने गए दिल्ली के टूरिस्ट को बेरहमी से पीटा, बदमाशों की करतूत CCTV में कैद, आगरा पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

Delhi Tourist Beaten up in Agra: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा वीडियो आगरा का बताया जा रहा है. इस वीडियो में देखा ज सकता है कि कैसे हाथों में लाठी-डंडे लिए कुछ लोग एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं. शख्स एक दुकान में कुछ सामान ले रहा है, तभी झुंड में लोग पहुंचते हैं और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर देते हैं. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है.

गुट बनाकर आए ये लोगों ने की मारपीट
जानकारी के मुताबिक पिटाई करने वाले लोग आगरा के स्थानीय हैं और ये लोग दिल्ली से ताजमहल घूमने गए एक टूरिस्ट को बेरहमी से पीट रहे हैं. घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी. जिस तरह से गुट बनाकर आए ये लोग टूरिस्ट को पीट रहे हैं, उसने प्रशासन के भी कान खड़े कर दिए. लोगों ने इसके चलते ताज सिटी के टूरिज्म को भी प्रभावित करने वाला घटना बताया.

यह भी पढ़ें: Pakistan Seema Haider: “सीमा के लिए छोड़ दी थी मैंने पहली बीवी, अभी भी करता हूं प्यार”, गुलाम हैदर ने की पाकिस्तान लौट आने की अपील

आगरा पुलिस का आया यह जवाब
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले में संज्ञान लिया और छानबीन तेज कर दी. न्यूज एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के जवाब में आगरा पुलिस ने बताया है कि मामले में कार्रवाई चल रही है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. घटना क्यों और कैसे हुई इसकी भी जांच चल रही है.

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

5 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

16 minutes ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

21 minutes ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

51 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट T1 का कायाकल्प: अडानी ने एयरलाइंस को दिया भरोसा, उड़ानों पर नहीं पड़ेगा असर

अडानी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अडानी ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पुनर्विकास को…

1 hour ago

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कावेरी रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोच!

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऑक्सीजन पार्क के आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे,…

1 hour ago